Categories: Crime

संदिग्ध अवस्था में झुलसी विवाहिता की मौत

आफताब फारूकी।
कौशाम्बी। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के गुरौली गांव में गत दिनो एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थिति में झुलस गयी। जिसे परिजनों इलाहाबाद के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी उपचार के दौरान सोमवार की रात मौत हो गयी। मृतिका के मायके पक्ष के लोगों ने जलाकर मारने का आरोप लगाया है।
कोखराज थाना क्षेत्र के पाण्डेय मऊ गांव निवासी हरिश्चन्द ने वर्ष २००९ में अपनी २८ वर्षीय पुत्री सुशीला का विवाह कौशाम्बी थाना क्षेत्र के गुरौली गांव निवासी जितेन्द्र प्रजापति के साथ हिन्दू रीतरिवाज के साथ किया था।मृतिका के पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि २२ सितम्बर की सुबह मेरी पुत्री के चचिया ससुर राम मूरत और चचिया सास पूहृलमती ने विवाद के चलते उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दिया। सुशीला को परिजनों इलाहाबाद के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी उपचार के दौरान सोमवार की राम मौत हो गयी।  सुशीला ने स्वयं बताया कि मुझे ससुराल वालों ने मेरे ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दिया। वहीं मां राम प्यारी पत्नी हरीश्चन्द्र प्रजापति ने भी आरोप लगाते हुए बताया कि पति बराबर मारता पीटता था। मृतिका के परिवार में एक पुत्र, एक पुत्री है।
pnn24.in

Recent Posts

लखीमपुर: अधिवक्ता ने किया पुलिस की मौजूदगी में भाजपा विधायक की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल, देखे क्या बोले भाजपा विधायक

फारुख हुसैन लखीमपुर: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में बीजेपी विधायक योगेश वर्मा के साथ मारपीट…

15 hours ago

हरियाणा में हार पर कांग्रेस ने उठाया ईवीएम की ईमानदारी पर सवाल तो बोले ओवैसी ‘ईवीएम से जीत जाते तो सही, हार जाते है तो गलत?’

आफताब फारुकी डेस्क: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने हरियाणा में कांग्रेस…

16 hours ago