Categories: Crime

बारात वाहन ने रौंदा युवक को हालत गंभीर, बंधक बनाया स्थानीय नागरिको ने सभी वाहन को.

यशपाल सिंह/आजमगढ़
अनियंत्रित बारात वाहन ने एक युवक को रौंद दिया। ऐसी स्थिति में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाया गया जहां उसकी गंभीर हालत देख उसे हायर सेन्टर के लिए रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने उस बारात के सभी वाहनों को रोक लिया और आवागमन अवरूद्घ कर दिया। साथ ही दुल्हे के पिता व चाचा को बंधक बना लिया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गयी।
यह हादसा रविवार को देर शाम फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर चौराहे पर हुआ। घायल युवक का नाम जोखू यादव उम्र 22 वर्ष पुत्र मोतीलाल यादव है। वह जगदीशपुर गांव का ही रहने वाला है। गांव की चट्टïी पर रोड पार करते समय बारात लेकर जा रही अनियंत्रित बोलेरो ने उसे धक्का मार दिया। ऐसे में वह युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह बारात रसूलपुर गांव से खुटौली जा रही थी। हादसे के बाद गुस्साये स्थानीय लोग एकत्रित हो गये और उस बारात में जा रही सभी वाहनों को रोक लिया। साथ ही आवागमन अवरूद्घ कर दिये। इसी बीच दुल्हे के पिता बलराम यादव व चाचा भी आ धमके। स्थानीय लोगों ने दोनों को बंधक बना लिया। हादसे की सूचना मिलने पर मुकामी पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने जाम कर रहे लोगों की काफी मान-मनौवल की। समझाने-बुझाने के बाद लोग किसी तरह माने और जाम समाप्त करते हुये बंधक बनाये गये दोनों लोगों को पुलिस के हवाले किया। पुलिस दोनों को थाने ले गयी। घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे हायर सेन्टर रेफर कर दिया गया है।
pnn24.in

Recent Posts

नए लेबर यूनियन की मान्यता हेतु सैमसंग के 1500 कर्मचारियों का जारी है 11 दिनों से विरोध प्रदर्शन

तारिक खान डेस्क: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पिछले 11 दिनों से ‘सैमसंग’ के लगभग…

16 hours ago

ज़मीनी विवाद के कारण दलित बस्ती में लगाया दबंगों ने आग, आधिकारिक पुष्टि कि 21 घर जलकर हुवे ख़ाक, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा 80 घर जले

माही अंसारी डेस्क: बिहार में नवादा ज़िले के मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णानगर में एक…

16 hours ago

बुलेट से बैलट की तरफ बढ़ा जम्मू कश्मीर, हुआ प्रथम चरण में रिकॉर्ड तोड़ मतदान

आदिल अहमद डेस्क: बुधवार को जम्मू-कश्मीर में पहले चरण का मतदान हुआ। इस दौरान लोग…

16 hours ago

लेबनान: वाकी टाकी और पेजर धमाको में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 32, जारी है घायलों का इलाज

आफताब फारुकी डेस्क: लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 18 सितंबर को हुए…

16 hours ago

लेबनान में फिर पेजर ब्लास्ट, 3 की मौत कई घायल

आफताब फारुकी डेस्क: लेबनान में पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद बेरूत के नज़दीक फिर…

2 days ago