Categories: UP

कृष्ण अवतार की ”काव्यात्मा” का विमोचन

फारुख हुसैन

पलियाकलां-खीरी। शिक्षा के क्षेत्र की जानी मानी हस्ती व प्रतिभा फाउंडेशन के महामंत्री जिलापंचायत बलिका इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार सिंह भाटी की नवसृजित काव्य रचना काव्यात्मा का विमोचन भाजपा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष डा0 अमर सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रान्त कार्यवाह व देश के प्रख्यात वैज्ञानिक हरमेश चौहान, विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक राजकुमार सिंह आदि ने संयुक्तरूप से किया। विमोचन के दौरान संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुऐ डॉ अमर सिंह ने राष्ट्रवादी साहित्यकार संस्कारित व शिक्षित राष्ट्र का शिल्पी होता है, साहित्य ज्ञाता की संज्ञा देते हुये उन्होंने भाटी की साहित्यिक साधना को अनुकरणीय बताया।

डॉ हरमेश चौहान ने भारत को प्रतिभाशालियों का देश बतलाते हुये भाटी द्वारा संस्थापित प्रतिभा फाउंडेशन की भी सराहना की। राज कुमार सिंह ने सहित्य संगम को परिवारिक एकता व सामंजस्य का कारक बताया। क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी ने लेखक की लेखनी को गौरवान्वित करने वाला बताया। उल्लेखनीय है कि दर्जनों काव्य एवं गद्य पुस्तकों के लेखक कृष्ण अवतार सिंह भाटी का जन्म उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर स्थिति ग्राम बैर में दिनाँक एक जुलाई 1971 को हुआ। पितास्व0 ठाकुर दीप सिंह व माता श्रीमती जावित्री के लाडले पुत्र के रूप में जन्म लिया। बड़े भाई राम अवतार सिंह भाटी उच्च शिक्षा प्राप्त कर एक कल कारखने में अधिकारी के रूप में कार्यरत हो गए जबकि भौतिक शास्त्र से बीएससी, बीएड, पीजी डीईएम के बाद भी कवि हृदय कृष्ण अवतार सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में अपना कार्यक्षेत्र चुना।

pnn24.in

Recent Posts

दिल्ली के सीआरपीऍफ़ स्कूल के बाहर धमाका, सीएम आतिशी ने कहा ‘बम धमाके की घटना दिल्ली की चरमराती सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही है’

आफताब फारुकी डेस्क: दिल्ली के रोहिणी में प्रशांत विहार इलाक़े में स्थित सीआरपीएफ़ स्कूल के…

11 hours ago

जम्मू कश्मीर सरकार की नई कैबिनेट ने पहली बैठक में ही पास किया पूर्ण राज्य का दर्जा देने का प्रस्ताव

निसार शाहीन शाह डेस्क: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह की अगुवाई वाली जम्मू कश्मीर सरकार की नई कैबिनेट…

14 hours ago

पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के आरोपी श्रीकांत पंगारकर हुआ शिवसेना शिंदे गुट में शामिल

आदिल अहमद डेस्क: पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के मामले में अभियुक्त श्रीकांत पंगारकर ने…

15 hours ago