प्रदेश सरकार की चरमराती कानून व्यवस्था पर उठाए संस्था ने सवाल

सरताज खान.

गाजियाबाद / लोनी सक्रिय सामाजिक संगठन ख़िदमत ए आवाम युवा समिति ने बुधवार को उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बलिया की 17 वर्षीय संस्कृति की हत्या पर उनके,उनके परिवार के लिए प्रदेश सरकार से इंसाफ की माँग की साथ ही इस हैवानियत में शामिल सभी गुनाहगारों के लिए जल्द सख्त से सख्त सजा की माँग की।

समिति अध्यक्ष मार्टिन फैसल ने बताया ये केवल एक संस्कृति की नही बल्कि भारत वर्ष की लाखों साल पुरानी विदेशो में विख्यात महान संस्कृति की रोज़ाना हत्या हो रही है,यहाँ तक की महिलाओं के मामले में असुरक्षित देश की लिस्ट में हमे दुर्भाग्य से प्रथम स्थान हासिल हो गया जिसके नतीजे भारत की छवि के लिए काफी घातक होंगे।उन्होंने बताया ये आरोप उस देश पर लग रहे है जहाँ महिलाओं को देवी का विशेष दर्जा प्राप्त है।

साथ ही उन्होंने कहा कभी आसिफा कभी संस्कृति हर रोज़ एक नए नाम के साथ हम शर्मसार होते है आखिर कब तक ऐसा जारी रहेगा,आखिर कब हुकूमत या हमारे सख्त कानूनों का खौफ अपराधियो के दिलों में होगा। तमाम सवालों के साथ उन्होंने संस्कृति के गुनाहगारों के लिए प्रदेश सरकार से सख्त कार्यवाही कराने की माँग की समिति महासचिव नौशाद सैफी ने बताया हालात दिन ब दिन चुनोतिपूर्ण होते जा रहे है और हम फालतू के मामलों पर चर्चा करने में व्यस्त है बगैर इसका ध्यान किये हमारे यहाँ की गतिविधियां दुनियाभर में क्या असर छोड़ रही होगी।उन्होंने संस्कृति के गुनाहगारों को ढूंढ सख्त दिए जाने की माँग की।

समिति प्रवक्ता सोनू इदरीसी ने बताया बच्चियों के साथ ऐसी दुखद घटनाये हमे सोचने पर मजबूर करती है क्या असल मे हम इंसानी सोच से चल रहे है या हमारी सोच दिन ब दिन खराब होती जा रही है,साथ ही उन्होंने देश और प्रदेश सरकार पर सवाल खड़ा किया आखिर क्यों अपराधियो के जहन में बुराई करके खौफ पैदा नही हो पा रहा।

मौके पर समिति के जिम्मेदार सदस्य अरमान खान, हाजी मोहम्मद अली,फुरकान कुरेशी एवम अन्य कार्यकर्ताओ ने सरकार से संस्कृति के मामले में जल्द से जल्द दोषियों को पकड़कर सख्त कार्यवाही करने और पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने,आर्थिक मदद दिए जाने की माँग की।

pnn24.in

Recent Posts

दिव्यांग जन सशक्तिकरण संघ मध्य प्रदेश का हुआ गठन, सपना चौहान अध्यक्ष, सचिव बने मोहन चौहान बने

अनुपम राज डेस्क: खंडवा डायोसिसन सोशल सर्विसेस के प्रांगण खंडवा में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर…

15 hours ago

प्रयागराज: कोरांव में डायरिया से दो सगी बहनों की मौत, सात गंभीर

अजीत कुमार प्रयागराज: जिले के कोरांव के संसारपुर में डायरिया से सगी बहनों वंदना (18)…

16 hours ago