Categories: PoliticsUP

जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सपाइयों ने राष्ट्रपति को सम्बोधित 8 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।

सुदेश कुमार

बहराइच समाज वादी पार्टी के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायन यादव ने कलेक्ट्रेट परिसर में पत्रकारो से वार्ता करते हुवे कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ी आबादी वाला प्रदेश है जहां से 80 सांसद निर्वाचित होकर संसद में जनता का प्रतिनिधि करते हैं देश व प्रदेश में भाजपा की सरकारें हैं उसके बावजूद आम जरूरत की चीजे गैस डीजल पेट्रोल व अन्य दैनिक उपयोग के सामान दिन प्रति दिन महंगे होते जा रहें है व्यापारी से लेकर किसान और आम आदमी बुरी तरह परेशान है महँगाई पर कोई काबू नही है चारो ओर त्राहिमाम मचा हुआ है
लक्ष्मी यादव आज पार्टी के पदाधकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित 8 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी बहराइच को देने के लिये कलेक्ट्रेट आय हुवे थे।
उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार पर आरोप लगाया कि यह सरकार हर क्षेत्र में विफल साबित हुई है जिले में अपराध और भ्र्ष्टाचार अपने चरम पर है चोरी लूट हत्या जैसी घटनायें बराबर घटित हो रही हैं किसानो का बुरी तरह उत्पीड़न हो रहा है गन्ना किसान को उसके बकाय का भुगतान नही हो रहा है और ना ही किसान को अपनी उपज का मुनासिब दाम मिल रहा है सरकार की कर्ज माफ़ी योजना धोखा व मजाक बनकर रह गई है आज प्रदेश व जिले का किसान अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहा है लक्ष्मी यादव ने जिले के बाढ़ पीड़ितों की बात करते हुवे कहा कि घाघरा की कटान जोरों पर है मगर प्रशासन इस पर कोई ध्यान नही दे रहा है छुट्टा जानवरों की समस्या विकराल होती जा रही है स्वच्छ भारत मिशन सिर्फ कागजों पर चल रहा है बाजार सड़को और गलियों में बजबजाती नालियां व कूड़े के ढेर इसकी स्वंय गवाही दे रहें हैं उन्होंने कहा कि पुलिस द्ववारा सपा कार्यकर्ताओं का लगातार उत्पीड़न हो रहा है।
पत्रकार वार्ता से पूर्व सपा जिला अध्यक्ष ने कलेल्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी चैम्बर पर महामहिम राष्ट्रपति जी को समबोधित 8 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव को दिया। ज्ञापन देते समय जिला अध्यक्ष के साथ पूर्व मन्त्री बन्शीधर बौद्ध पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव शब्बीर अहमद राम तेज़ यादव पार्टी महासचिव जफर उल्ला खां बन्टी पूर्व अध्यक्ष राम हर्ष यादव प्रमुख पेशकार पूर्व प्रमुख जयंकर सिंह अब्दुल वहीद राम जी यादव सत्यप्रकाश त्रिपाठी राजेन्द्र मौर्या देवेश चन्द मजनू आनन्द सिंह सेंगर नदीम उल हक तन्नू मो0 अली मो0 अफसाल डा0 राजेश तिवारी नशिबुन निशां निशा शर्मा विनोद त्रिपाठी पप्पू तिवारी राकेश टेकड़ीवाल अजीत सिंह प्रदीप यादव हमीद उद्दीन शाह शीतल सिंह नन्देश्वर यादव सदा नन्द शुक्ला शमशुद्दीन अयोध्या प्रसाद के सभी विधान सभा अध्यक्ष समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Adil Ahmad

Recent Posts

बड़ी कम्पनियों की दवाये हो रही गुणवत्ता में फेल, फिर आखिर भरोसा करे तो करे किस पर ?

तारिक आज़मी डेस्क: कल 53 दवाये गुणवत्ता के अपने परिक्षण में फेल हो गई। बड़ी…

2 days ago

इस्तीफे पर सिद्धरमैया ने फिर कहा ‘जब मैंने कुछ गलत नही किया तो इस्तीफा क्यों दू ?’

आदिल अहमद डेस्क: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मूडा केस में इस्तीफ़ा देने से साफ़…

2 days ago

बदलापुर एनकाउंटर पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा दो टुक ‘हमला होगा तो पुलिस क्या ताली बजाएगी’

आफताब फारुकी डेस्क: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बदलापुर में एक स्कूल में दो…

2 days ago