Categories: Politics

सपाईयो ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

अनुपम राज 

वाराणसी. शहर में सपाईयो ने आज अखिलेश यादव का जन्म दिवस धूम धाम से मनाया. इस अवसर पर शहर में कई जगह कार्यक्रम आयोजित हुवे जिसमे सपाईयो ने केक काट कर अखिलेश यादव के लम्बी आयु की दुआ किया.  इस क्रम में आज वाराणसी मे भारत माता मंदिर समीप काशी विद्यापीठ के मैदान में वर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष राहुल दुबे के तत्वधान में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्म दिवस बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया व केक काटा गया।केक काट कर लोंगो को बाँटा गया। और अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी गई,अखिलेश यादव के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में काशी विद्यापीठ के मैदान में पौधरोपण भी किया गया।

अखिलेश यादव की लम्बी उम्र के लिए की गई प्रार्थना

तो वही दुसरी ओर पांडेयपुर चौराहे पर सपा लोहिया वाहनी अध्यक्ष दिप चन्द्र गुप्ता(दिपु) ने सैकड़ो सपा के कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर केक काटकर अखिलेश यादव का 44 वां जन्म दिन मनाया।और अखिलेश यादव की लम्बी उम्र के पूजन हवन भी किया।साथ ही ढोल-ताशे बजवा लोगों में मिठाईयाँ भी बांटी गयी।

इसी क्रम में आज चौकाघाट कॉटन मिल में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री एव राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया. जिसमे मुख्य रूप से सरफराज़ अहमद (शादाब), शमीम अंसारी पूर्व पार्षद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, अयान अहमद, जमाल अंसारी अधिवक्ता, मो एब्तेशम खान, सहाबुद्दीन अंसारी, सोनू अंसारी , सूफियांन खान आदि ने कार्यक्रम में भागीदारी प्रदान की साथ ही साथ अखिलेश यादव के लम्बी आयु के लिये ईश्वर से प्रार्थना की इस अवसर पर सरफराज़ अहमद ने कहा कि प्रदेश की बिगड़ती हु दशा को सिर्फ अखिलेश यादव ही सुधार सकते है. अयान अहमद ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश को विकास के राह में ले जाने के लिये अखिलेश यादव  को दुबारा सत्ता में आना होगा ताकि उत्तर प्रदेश में जो काम रुका हुआ है वो दुगनी रफ्तार से चल पाये.

pnn24.in

Recent Posts

तिरुपति मंदिर प्रसाद के लड्डू में जानवरों की चर्बी के आरोप पर बोले श्री श्री रविशंकर ‘यह घटना 1857 के विद्रोह जैसी है’

ईदुल अमीन डेस्क: तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसाद में जानवरों की चर्बी इस्तेमाल होने के…

22 hours ago

ईरान के कोयला खादान में हुवे विस्फोट से 51 की मौत, 24 लापता

निलोफेर बानो डेस्क: पूर्वी ईरान के तबास में एक कोयला खदान में हुए विस्फोट से…

22 hours ago

हिजबुल्लाह के जारी जवाबी हमले के बाद इसराइल ने हायफा के लोगो से किया इकठ्ठा न रहने की अपील

आफताब फारुकी डेस्क: इसराइल ने लेबनान की सीमा से लगे उत्तरी शहर हायफ़ा में लोगों…

23 hours ago