Categories: Crime

बबूल के पेड़ पर लटकती मिली महिला लाश

यशपाल सिंह

आजमगढ़. रौनापार थाना क्षेत्र के केवटहिया गांव के सिवान में गुरुवार की सुबह बबूल के पेड़ की डाल से लटकता हुआ एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उक्त महिला गांव के ही एक युवक के साथ डेढ़ वर्ष पूर्व भाग कर प्रेम विवाह की थी। मृतक के पिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।
रौनापार थाना क्षेत्र के केवटहिया गांव निवासी 24 वर्षीय पुतली निषाद पुत्री लालचंद निषाद का गांव के ही निवासी गब्बर निषाद पुत्र स्व. बजरंगी निषाद से प्रेम प्रपंच चल रहा था। वह डेढ़ वर्ष पूर्व घर से भागकर प्रेमी के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह अपनी सास दिनीया के साथ ससुराल में रह रही थी। उसका पति रोजी-रोटी के सिलसिले में वाराणसी रहता है। सास का कहना है कि बुधवार की दोपहर को भोजन बनाने के लिए बहू से विवाद हुआ था। इसके बाद वह मजदूरी पर धान की निराई करने के लिए गांव के ही एक व्यक्ति के खेत पर काम करने के लिए चली गई। रात को लगभग आठ बजे जब घर आई तो घर पर बहू नहीं थी। उसने बाहर रह रहे गब्बर के साथ अपने अन्य पुत्रों को सारी बात बताई। दूसरे दिन गुरुवार की सुबह लगभग दस बजे घर से लगभग एक किमी दूर गांव के सिवान में स्थित बबूल के पेड़ की डाल से लटका हुआ पुतली का शव देख ग्रामीण सन्न रह गए। ग्रामीणों का कहना है कि उसका शव साड़ी के फंदा के सहारे लटक रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर रौनापार थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका की मां का नौ वर्ष पूर्व निधन हो गया है। उसके ससुर की भी पूर्व में मौत हो चुकी है। वह तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी, एक भाई भी है। मृत महिला के पिता ने अपनी पुत्री की हत्या करने का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है। वहीं मृतका की सास ने कहा कि पारिवारिक झगड़े के चलते उसकी बहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या आत्महत्या किया है

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts

दिल्ली की सीएम बनते ही बोली आतिशी ‘हम सबको केजरीवाल को दुबारा से सीएम बनाना है’

आफताब फारुकी डेस्क: आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री…

2 hours ago

महाराष्ट्र के पुणे में धंसी ट्रक और समा गया उसमे पूरा ट्रक, अप्रत्याशित घटना से इलाके में फ़ैल गई दहशत

साभार: सायरा शेख मुम्बई: महारष्ट्र के पुणे का एक वीडियो कल शाम से सोशल मीडिया…

2 hours ago

लेबनान के पीएम मिकाती ने कहा ‘संयुक्त राष्ट्र स्पष्ट रुख अपनाये, इसराइल का हमला जनसंहार है’

आदिल अहमद डेस्क: लेबनान के प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने शनिवार को इसराइल के हमले को…

2 hours ago