यशपाल सिंह
सहतवार (बलिया) : थाना क्षेत्र के हड़िहाखुर्द गांव में गुरुवार की रात को मछली मारने को लेकर हुई मारपीट में पूर्व प्रधान समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में पूर्व प्रधान रमाकांत यादव के लड़के संजय यादव ने थाने में 9 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि पिता रमाकान्त यादव (55) व भाई गुड्डू (26) मछली की देखभाल के लिए रेवती कस्बे के गिरिजा बिन्द (30) के साथ रात दस बजे तालाब पर गए हुए थे।
इसी बीच वर्तमान प्रधान राजेश यादव आठ-दस की संख्या में पहुंचे लोगों ने लाठी डंडे से उनकी पिटाई करने लगे। इससे तीनों को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं प्रधान राजेश यादव ने सात लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर थाने में दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पूर्व प्रधान रमाकान्त यादव के परिवार के लोग मछली चोरी करने के नियत से तालाब के पास आए हुए थे। सूचना पर वह पहुंचे तो वे लोग मारने को दौड़ा लिए। इस दौरान मारपीट हो गई
मो0 कुमेल डेस्क: अयोध्या सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत…
ईदुल अमीन डेस्क: तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसाद में जानवरों की चर्बी इस्तेमाल होने के…
निलोफेर बानो डेस्क: पूर्वी ईरान के तबास में एक कोयला खदान में हुए विस्फोट से…
आफताब फारुकी डेस्क: इसराइल ने लेबनान की सीमा से लगे उत्तरी शहर हायफ़ा में लोगों…
अनिल कुमार पटना: बिहार के एक दिलफेक दरोगा के कारनामो ने पूरी बिहार पुलिस को…
ईदुल अमीन डेस्क: तिरुपति मंदिर में प्रसाद के रूप में मिलने वाले लड्डू में जानवरों…