Categories: BalliaReligionUP

परंपरागत और शांति पूर्वक बेल्थरा रोड में बीता मुहर्रम

उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में मुस्लिम वर्ग के गम का पर्व मोहर्रम परंपरागत ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान मनमोहक रूप से सजाई गई ताजियों का विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में हुसैन की याद में नौखाखानी आदि पढ़ा गया। गम के मातमी जुलूस में अवाया, कुंडैल आदि के अखाड़े बाजो ने रोमांचक करतब दिखाए। थाना क्षेत्र में कुल 68 ताजियों का जुलूस कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच निकाला गया।

जुलूस की शक्ल में सभी ताजिए निर्धारित मार्गो का भ्रमण कर देर शाम तक कर्बला के मैदान में पहुंचा। इस दौरान उभांव थाने के निरीक्षक राजेश कुमार सिंह व चौकी प्रभारी योगेन्द्र प्रसाद सिंह के निर्देशन में पुलिस सुरक्षा की चुस्त दुरुस्त व्यवस्था रही। ताजिया गुजरने वाले मार्गों के हर स्थल पर पुलिस बल की तैनाती देखी गयी। सुरक्षा ब्यवस्था के मद्दे नजर एसडीएम राधेश्याम पाठक, सीओ के.पी. सिंह सक्रिय दिखे। शुक्रवार की बीती रात में एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने भी ताजिया सम्बन्धी सुरक्षा का जायजा लिया था।

pnn24.in

Recent Posts

गाजीपुर गंगा का जल स्तर लगातार बढ़ोतरी सपना सिंह ने दिया राहत सामग्री

शाहनवाज़ अहमद गाजीपुर: जनपद मे गंगा नदी मे बाढ के प्रकोप को देखते हुए विकास…

3 hours ago

जिलाधिकारी गाजीपुर ने दर्जनों बाढ़ प्रभावित गांव का किया स्थलीय निरीक्षण और सुनी समस्याएं

शाहनवाज़ अहमद गाजीपुर: जनपद मे बाढ की विभिषिका को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड…

3 hours ago