Categories: GaziabadUP

जल भराव के कारण एक और दो मंजिला इमारत भरभराकर गिरा, एक की हालत नाजुक

सरताज खान

गाजियाबाद। लोनी अशोक विहार कालोनी में बारिश से हुए जलभराव के कारण मकान की नीव कमजोर होने पर शनिवार रात दो मंजिला इमारत का पीछे का हिस्सा गिर गया। हादसे के दौरान मेन गेट नहीं खुलने पर परिवार के सदस्य मकान में फंस गए। जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया। कालोनी के लोगो ने फसें लोगों को बाहर निकाला और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार सुबह सूचना पर पहुंची नगर पालिका की टीम ने रेसक्यू आपरेशन चलाया। एसडीएम सतेंद्र ने घटना स्थल का मुआयना किया।

मुलरुप से बुलंदशहर के रहने वाले इस्लाम खांन परिवार के साथ अशोक विहार कालोनी में रहते है। वह आटो चलाता है। शनिवार रात वह पत्नी बूंदो बेगम, बैटे कासिफ, बैटी शहरीन और चांदनी के साथ सो रहे थे। रात करीब 12 बजे सिमेंट झड़ने पर बैटा कासिफ उठ गया। उसने शोर मचाकर परिवार के सभी सदस्यों को उठाया और बाहर निकलने को कहा। कासिफ ने बताया कि मेन गेट नहीं खुल रहा था। इस दौरान मकान का पीछे का हिस्सा गिर गया। मकान का हिस्सा गिरने से उसके पिता इस्लाम खांन घायल हो गए। जिनकों अस्पताल में भर्ती कराया था। उन्होंने बताया कि मकान के पीछे, दाई तरफ और सामने पानी तेज बारिश के कारण जलभराव हो गया था। जिससें मकान की नीव कमजोर हुई थी।

pnn24.in

Recent Posts

दिव्यांग जन सशक्तिकरण संघ मध्य प्रदेश का हुआ गठन, सपना चौहान अध्यक्ष, सचिव बने मोहन चौहान बने

अनुपम राज डेस्क: खंडवा डायोसिसन सोशल सर्विसेस के प्रांगण खंडवा में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर…

11 hours ago

प्रयागराज: कोरांव में डायरिया से दो सगी बहनों की मौत, सात गंभीर

अजीत कुमार प्रयागराज: जिले के कोरांव के संसारपुर में डायरिया से सगी बहनों वंदना (18)…

12 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के पाकिस्तान वाले बयान पर पलटवार करते हुवे बोले फारुख अब्दुल्लाह ‘इनको जब भी कोई चीज़ आ जाती है तो पाकिस्तान को आगे कर देते है’

निसार शाहीन शाह डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान वाले बयान पर जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस…

20 hours ago