अंजनी राय
बलिया : स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत लापरवाही से बाज नहीं आने वाले बैरिया के एडीओ पंचायत एक सचिव पर कार्रवाई हुई है। एडीओ पंचायत अरविंद कुमार को जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया तो वहीं सचिव दिग्विजय सिंह से उनकी सभी ग्राम पंचायतों का चार्ज छीन लिया गया।
उल्लेखनीय है कि मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह कई दिनों से स्वच्छ भारत मिशन की ब्लॉकवार समीक्षा कर रहे हैं। इसी क्रम में 23 अक्टूबर को बैरिया ब्लॉक की प्रगति की समीक्षा हुई थी। साथ ही कुछ स्थलीय निरीक्षण भी किया गया था। इसमें बेहद खराब स्थिति मिली थी। तभी से यह कयास लगाया जा रहा था कि जल्द ही जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी। आखिरकार गुरुवार को बैरिया के एडीओ पंचायत को वहां से हटाकर जिला मुख्यालय से संबंधित कर दिया गया। साथ ही सचिव दिग्विजय सिंह को ग्राम पंचायतों के चार्ज से विहीन कर दिया गया। इस कार्रवाई से अन्य सचिवों में हड़कंप मचा हुआ है। चर्चा है कि अब खराब प्रगति पर चेतावनी नहीं, बल्कि कार्रवाई का दौर शुरू हो चुका है।
अनुपम राज डेस्क: खंडवा डायोसिसन सोशल सर्विसेस के प्रांगण खंडवा में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर…
तारिक खान प्रयागराज: शहर के मशहूर और लोकप्रिय पूर्व शहर काज़ी व चौक जामा मस्जिद…
अजीत कुमार प्रयागराज: जिले के कोरांव के संसारपुर में डायरिया से सगी बहनों वंदना (18)…
तारिक आज़मी वाराणसी: स्मार्ट सिटी वाराणसी के सुपर स्मार्ट नगर निगम की सीमा क्षेत्र तो…
आदिल अहमद डेस्क: आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलने वाले लड्डू को…
निसार शाहीन शाह डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान वाले बयान पर जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस…