Categories: Religion

सुलतानपुर – खट्टी मीठी यादे समेटे दुर्गापूजा महोत्सव प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न

हरिशंकर सोनी

सुल्तानपुर (कादीपुर)। सुल्तानपुर जनपद का ऐतिहासिक दुर्गा पूजा खट्टी मीठी यादें समेटे वर्ष 2018 का दुर्गा पूजा महोत्सव शुक्रवार को शाम लगभग 5:00 बजे देवी प्रतिमा की विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। बताते चलें बुधवार की देर शाम शहर के ठठेरी बाजार से मां बड़ी दुर्गा की पूजा अर्चना आरती के बाद झंडे दिखाकर प्रदेश के ऐतिहासिक विसर्जन शोभायात्रा का प्रारंभ जिला अधिकारी विवेक कुमार व पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में किया गया था।

हनुमान जी की पूजा अर्चना कर इस महोत्सव की शुरुआत की गई। शहर का ठठेरी बाजार पंच रास्ता रुद्रनगर कुड़वार नाका गल्ला मंडी डाकखाना शाहगंज चौराहा चौक होते हुए सीताकुंड घाट पर संपन्न हुई। विसर्जन यात्रा के दौरान पुलिस और प्रशासन के अफसर सजग रहे। पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही विसर्जन शोभायात्रा निगरानी के लिए राजधानी से पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ड्रोन कैमरा मंगाकर निगरानी की। इसके अतिरिक्त घुड़सवार पुलिस के साथ शिव श्याम देव बिष्ट व नगर कोतवाल नंद कुमार तिवारी सीओ विजय मल सिंह यादव लगातार मेले में चप्पे-चप्पे पर भ्रमण करते नजर रखने का काम करते दिखे।

सराहनीय समाजिक संगठनों की भूमिका बात करें मेले के दौरान सामाजिक संगठनों की भूमिका की तो उनका कार्य सराहनीय रहा केंद्र। व्यवस्था समिति के पदाधिकारी समिति के संरक्षक राजेंद्र प्रसाद सेठ उज्जैन सेठ के नेतृत्व में ओमप्रकाश पांडे बजरंगी प्रवीण अग्रवाल सुनील श्रीवास्तव अनूप यादव आनंद शुक्ला पंकज तिवारी संजय तिवारी संतोष सिंह सचिव चोपड़ा प्रेम भारतीय डॉक्टर संतोष सिंह प्रिंस मिश्रा आशीष पांडे सनी आदि ने विसर्जन शोभायात्रा में मूर्तियों को व्यवस्थित करने यात्रा को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने में मदद करते हुए नजर आए। वहीं पर उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति गल्ला मंडी से जिला सचिव अमर बहादुर सिंह ने विसर्जन शोभायात्रा पर जगह-जगह व्यवस्था को संपन्न कराया।

उनके साथ हमीदुल्लाह पप्पू  अलीमुद्दीन,  आशीष तिवारी, राकेश शर्मा, सुशील कनोजिया, आनंद, ओम प्रकाश, विनोद लोहिया, शमशाद अहमद, प्रीति शर्मा, सुशीला, सुनीता पांडे ने मेला संपन्न कराया। वहीं जिला सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष बलदेव सिंह के नेतृत्व में दिनकर प्रसाद सिंह ज़ैदी, इलियास खान सहित दर्जनों कार्यकर्ताओ के साथ मेला संपन्न कराने में जुटे रहे। सुल्तानपुर की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा में अंकुरण फाउंडेशन का जलवा रहा। दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर यूं ही तो सभी ने तैयारियां की थी किंतु अग्रणी संस्था अंकुरण फाउंडेशन ने आजाद पार्क को नए कलेवर में सजाया था। जिसने दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान लाखों दर्शनार्थियों का मन मोह अंकुरण फाउंडेशन ने रंगीन लाइटों के साथ रंगीन फव्वारा चलाते हुए सेल्फी प्वाइंट तिरंगा झंडा आकर्षण गमले व मेडिकल कैंप का आयोजन किया था। जिसने मेले में आने वाले बुजुर्गों युवाओं महिलाओं बच्चों का मन मोहा।

वही घर सुलतानपुर संस्था ने ठठेरी बाजार में अपने कैंप का आयोजन किया। जहां पर वर्ष भर में किए गए कार्यों को दर्शाते हुए विभिन्न आयोजन किया। इसके अतिरिक्त गुरुदत्त सेवा संस्थान के आयोजन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने गंज चौराहे पर कैंप लगाए। जिसके हाथों से बने उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की राकेश तिवारी के नेतृत्व में होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था। जो मेला भर चलता रहा। इसके अतिरिक्त डॉक्टर शैलेंद्र त्रिपाठी द्वारा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिव कुमार अग्रहरी के नेतृत्व में बाद मंडी चौराहे पर मेडिकल का आयोजन किया गया था। दर्जनों डॉक्टरों ने मेले के दौरान श्रद्धालुओं का इलाज किया। इसके अतिरिक्त यूनिटी फाउंडेशन द्वारा चिकित्सा कैंप का शुभारंभ किया गया। जिसमें डॉ ए के सिंह समेत कई चिकित्सक ने मेले में आए हुए अतिथियों का इलाज किया। मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा दरियापुर तिराहे पर मेडिकल का आयोजन किया गया था। मेले का प्रमुख आकर्षण रहे भंडारी दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान शहर भर में सैकड़ों स्थान पर भंडारे का आयोजन किया गया था। शाहगंज चौराहे पर नवयुवक दल द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों परोस कर नया कीर्तिमान स्थापित किया गया था।

pnn24.in

Recent Posts

तिरुपति मंदिर प्रसाद के लड्डू में जानवरों की चर्बी के आरोप पर बोले श्री श्री रविशंकर ‘यह घटना 1857 के विद्रोह जैसी है’

ईदुल अमीन डेस्क: तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसाद में जानवरों की चर्बी इस्तेमाल होने के…

19 hours ago

ईरान के कोयला खादान में हुवे विस्फोट से 51 की मौत, 24 लापता

निलोफेर बानो डेस्क: पूर्वी ईरान के तबास में एक कोयला खदान में हुए विस्फोट से…

20 hours ago

हिजबुल्लाह के जारी जवाबी हमले के बाद इसराइल ने हायफा के लोगो से किया इकठ्ठा न रहने की अपील

आफताब फारुकी डेस्क: इसराइल ने लेबनान की सीमा से लगे उत्तरी शहर हायफ़ा में लोगों…

20 hours ago