Categories: UP

चली प्रदेश में तबादला एक्सप्रेस, वाराणसी को मिले नए डीएम और एसएसपी, देखे पूरी ट्रांसफर लिस्ट एक नज़र में

ए जावेद

योगी सरकार ने तबादला एक्सप्रेस जारी किया है। इस तबादला एक्सप्रेस में सबसे अधिक वाराणसी पर असर किया है। जिलाधिकारी वाराणसी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी का स्थानांतरण हुआ है। सूची के अनुसार वाराणसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेश राव आनन्द कुलकर्णी को वाराणसी से हटाकर लखनऊ में साइबर क्राइम का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

सोनभद्र के एसपी प्रभाकर चौधरी को वाराणसी का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। प्रभाकर चौधरी इसके पूर्व बलिया और कानपुर देहात में भी रह चुके है। प्रभाकर चौधरी को ज़मीन से जुड़ कर काम करने वाले अधिकारी के रूप में देखा जाता है। सायकल से सुबह सुबह अथवा देर रात अचानक थानों का औचक निरिक्षण करना, ऑटो से चार्ज लेने कानपुर जाना काफी चर्चा पाया हुआ काम रह चूका है।

IAS के तबादले

नाम                   वर्तमान    नवीन तैनाती

  1. सुशील कुमार पटेल – विशेष सचिव ऊर्जा – डीएम मीरजापुर।
  2. हरिप्रताप शाही – विशेष सचिव नगर विकास – डीएम बलिया।
  3. कौशल राज शर्मा डीएम लखनऊ डीएम वाराणसी।
  4. मानवेंद्र सिंह- डीएम ललितपुर – डीएम फर्रुखाबाद।
  5. योगेश कुमार शुक्ल – विशेष सचिव राज्य संपत्ति – डीएम ललितपुर।
  6. भवानी सिंह खगारौत – डीएम बलिया – विशेष सचिव ऊर्जा, निदेशक गैर पंरपरागत ऊर्जा।
  7. विजय विश्वास पंत – डीएम कानपुर- उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण।
  8. किंजल सिंह – उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण – विशेष सचिव कृषि उत्पादन शाखा।
  9. अनुराग पटेल – डीएम मीरजापुर – विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा।
  10. नितीश कुमार – विशेष सचिव मुख्यमंत्री – डीएम बरेली।
  11. सुरेंद्र सिंह डीएम वाराणसी विशेष सचिव मुख्यमंत्री।
  12. वीरेंद्र कुमार सिंह – डीएम बरेली – विशेष सचिव पंचायती राज।
  13. अभिषेक प्रकाश – डीएम हमीरपुर – डीएम लखनऊ।
  14. ज्ञानेश्वर तिवारी – उपाध्यक्ष अलीगढ़ विकास प्राधिकरण – डीएम हमीरपुर।
  15. मनमोहन चौधरी – विशेष सचिव व्यावसायिक शिक्षा व कौशल विकास – उपाध्यक्ष अलीगढ़ विकास प्राधिकरण।
  16. नेहा शर्मा – डीएम रायबरेली – विशेष सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग।
  17. नेहा प्रकाश – विशेष सचिव संस्थागत वित्त – विशेष सचिव आइटी इलेक्ट्रानिक्स व एमडी यूपीडेस्को।
  18. शुभ्रांत शुक्ला – विशेष सचिव मुख्यमंत्री – विशेष सचिव राज्य संपत्ति व राज्य संपत्ति अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार।
  19. शुभ्रा सक्सेना – उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण – डीएम रायबरेली।
  20. देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा – विशेष सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन – उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण।
  21. रविशंकर गुप्ता – विशेष सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण – विशेष सचिव कृषि उत्पादन शाखा।
  22. श्रीकांत मिश्रा – विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन – उपाध्यक्ष शुक्लागंज-उन्नाव विकास प्राधिकरण।
  23. ईशा प्रिया – प्रतीक्षारत – ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बुलंदशहर।
  24. प्रीती शुक्ला – सचिव पंचायती राज – आयुक्त विंध्याचल मंडल मीरजापुर।
  25. अक्षय त्रिपाठी – सीडीओ कानपुर – नगर आयुक्त कानपुर।

बदले गये आईपीएस की सूची

  1. आशीष श्रीवास्तव – पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र।
  2. अनूप कुमार सिंह – एएसपी साइबर क्राइम – एसपी श्रावस्ती।
  3. मनीलाल पाटीदार – एसपी अलीगढ़ (ग्रामीण) – एसपी महोबा।
  4. अभिनन्दन – एएसपी बरेली (नगर) – एसपी कौशाम्बी।
  5. प्रशान्त वर्मा – एएसपी आगरा (नगर) – एसपी फतेहपुर।
  6. संजीव सुमन – एएसपी कानपुर नगर (पश्चिम) – एसपी हापुड़।
  7. अंकित मित्तल – एसपी मुरादाबाद (नगर) – एसपी चित्रकूट।
  8. अमित कुमार द्वितीय – एएसपी लखनऊ (ट्रांस गोमती) – एएसपी लखनऊ (उत्तरी)।
  9. सुकीर्ति माधव – एएसपी लखनऊ (उत्तरी)- एसपी सुरक्षा वाराणसी।
  10. अतुल शर्मा द्वितीय – एएसपी प्रतापगढ़ – एएसपी अलीगढ़ (ग्रामीण)।
  11. रवीन्द्र कुमार – एएसपी बुलंदशहर – एएसपी बरेली (नगर)।
  12. बोत्रे रोहन प्रमोद – एएसपी गोरखपुर – एएसपी आगरा (नगर)।
  13. अनिल कुमार द्वितीय एएसपी वाराणसी एएसपी कानपुर नगर (पश्चिम)।
  14. अमित कुमार आनन्द – एएसपी प्रयागराज – एएसपी मुरादाबाद (नगर)।
  15. यशवीर सिंह – एसपी हापुड़ – सेनानायक एसडीआरएफ लखनऊ।
  16. स्वामी नाथ – एसपी महोबा – एसपी एसीओ लखनऊ।
  17. प्रदीप गुप्ता – एसपी कौशाम्बी – एसपी सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ।
  18. रमेश – एसपी फतेहपुर – पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ।
  19. मनोज कुमार झा – एसपी चित्रकूट – एसपी रेलवे प्रयागराज।
  20. लल्लन राय – कमांडेंट 28वीं वाहिनी इटावा – एसपी ईओडब्ल्यू लखनऊ।
  21. राजेश कुमार श्रीवास्तव – एएसपी विधानसभा सुरक्षा लखनऊ से एएसपी ट्रांसगोमती लखनऊ।
  22. शैलेन्द्र कुमार राय – एएसपी सुरक्षा वाराणसी से एएसपी विधानसभा सुरक्षा लखनऊ।

पीसीएस अधिकारियों के तबादले

  1. सुनील कुमार सिंह – एडीएम वित्त व राजस्व गाजियाबाद – सीडीओ कानपुर।
  2. यशवद्र्धन श्रीवास्तव – नगर मजिस्ट्रेट गाजियाबाद – एडीएम वित्त व राजस्व गाजियाबाद।
  3. शिवप्रताप शुक्ल – एसडीएम बस्ती – नगर मजिस्ट्रेट गाजियाबाद

pnn24.in

Recent Posts

बड़ी कम्पनियों की दवाये हो रही गुणवत्ता में फेल, फिर आखिर भरोसा करे तो करे किस पर ?

तारिक आज़मी डेस्क: कल 53 दवाये गुणवत्ता के अपने परिक्षण में फेल हो गई। बड़ी…

2 days ago

इस्तीफे पर सिद्धरमैया ने फिर कहा ‘जब मैंने कुछ गलत नही किया तो इस्तीफा क्यों दू ?’

आदिल अहमद डेस्क: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मूडा केस में इस्तीफ़ा देने से साफ़…

2 days ago

बदलापुर एनकाउंटर पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा दो टुक ‘हमला होगा तो पुलिस क्या ताली बजाएगी’

आफताब फारुकी डेस्क: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बदलापुर में एक स्कूल में दो…

2 days ago