Politics

नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एवं लाइब्रेरी सोसाइटी का नाम बदलने पर आई कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया, बोले कांग्रेस अध्यक्ष ‘जिनका कोई इतिहास नही, वह दूसरो का इतिहास मिटाने चले है’

ईदुल अमीन/शफी उस्मानी

डेस्क: नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एवं लाइब्रेरी सोसाइटी का नाम बदलकर प्रधानमंत्री म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसाइटी करने पर कांग्रेस के कई नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कांग्रेस का कहना है कि नेहरू मेमोरियल का नाम बदलकर मोदी सरकार ने अपनी संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘जिनका कोई इतिहास ही नहीं है, वो दूसरों के इतिहास को मिटाने चले हैं।’ कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा, ‘मोदी सरकार की बौनी सोच, ‘हिन्द के जवाहर’ का भारत के प्रति विशालकाय योगदान कम नहीं कर सकती!’ वहीं, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा, ‘नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी इसका मूल नाम है लेकिन अब आप इसे बदलकर प्रधानमंत्री म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसाइटी कर रहे हैं। यह ठीक है लेकिन फिर भी आप नेहरू मेमोरियल नाम रख सकते थे क्योंकि वह भारत के पहले और सबसे लंबे समय तक पीएम पद पर रहने वाले हैं। क्यों नहीं हम अतीत को अतीत में रहने दे सकते हैं और जो भी हुआ उसे स्वीकार कर आगे बढ़ सकते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘चीजों को स्वीकार करने की भावना गायब है। यह सब सारी चीजों को ख़त्म करने के बारे में है।’ कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी इसकी निंदा की है। उन्होंने कहा, ‘पीएम किसी एक दल का नहीं होता है। पंडित जवाहरलाल नेहरू सिर्फ़ पीएम ही नहीं थे बल्कि नीति-निर्माता थे। वह दुनिया के सबसे बड़े नेताओं में से एक थे। उन्हें कोई नाम बदलने से नहीं रोक रहा है। लेकिन हमारे अध्यक्ष (मल्लिकार्जुन) ने जो कहा है, वह सही है कि ये उनकी मानसिकता को दर्शाता है। वे किसी को बर्दाश्त नहीं कर सकते।’

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि संकीर्णता और प्रतिशोध का दूसरा नाम मोदी है। उन्होंने ट्वीट किया, संकीर्णता और प्रतिशोध का दूसरा नाम मोदी है। 59 वर्षों से अधिक समय से नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय एक वैश्विक बौद्धिक ऐतिहासिक स्थल और पुस्तकों और अभिलेखों का खजाना रहा है।

pnn24.in

Recent Posts

नए लेबर यूनियन की मान्यता हेतु सैमसंग के 1500 कर्मचारियों का जारी है 11 दिनों से विरोध प्रदर्शन

तारिक खान डेस्क: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पिछले 11 दिनों से ‘सैमसंग’ के लगभग…

2 hours ago

ज़मीनी विवाद के कारण दलित बस्ती में लगाया दबंगों ने आग, आधिकारिक पुष्टि कि 21 घर जलकर हुवे ख़ाक, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा 80 घर जले

माही अंसारी डेस्क: बिहार में नवादा ज़िले के मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णानगर में एक…

2 hours ago

बुलेट से बैलट की तरफ बढ़ा जम्मू कश्मीर, हुआ प्रथम चरण में रिकॉर्ड तोड़ मतदान

आदिल अहमद डेस्क: बुधवार को जम्मू-कश्मीर में पहले चरण का मतदान हुआ। इस दौरान लोग…

2 hours ago

लेबनान: वाकी टाकी और पेजर धमाको में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 32, जारी है घायलों का इलाज

आफताब फारुकी डेस्क: लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 18 सितंबर को हुए…

2 hours ago

लेबनान में फिर पेजर ब्लास्ट, 3 की मौत कई घायल

आफताब फारुकी डेस्क: लेबनान में पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद बेरूत के नज़दीक फिर…

1 day ago