UP

घोसी के घमासान में सपा की बढ़त बरकरार, भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह 22 हज़ार मतों से पीछे

मुकेश यादव/ प्रमोद कुमार

डेस्क: घोसी उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। घोसी उपचुनाव के रिजल्ट पर न केवल जिलेवासियों की बल्कि पूरे देश की नजरें टिकी हैं। कहने को तो यह केवल उपचुनाव है लेकिन जिस तरह से यहां दो गठबंधन एनडीए और इंडिया के बीच मुकाबला है, उसने इस चुनाव को आम से खास बना दिया। जो भी इस चुनाव में जीत हासिल करेगा, वो कई मायने में एक सफल विजेता होगा। बताते चले सितंबर को मतदान में चार लाख से अधिक वोटरों में से लगभग 50 फीसदी ने मतदान किया था। भाजपा के दारा सिंह चौहान और सपा के सुधाकर सिंह के बीच मुकाबला होने से उप चुनाव रोमांचक रहा।

बताते चले कि मतगणना स्थल के अंदर जाने के लिए चार गेट बनाए गए हैं। आठ बजते ही इन गेटों से अंदर जाने से पहले पोलिंग एजेंट, अलग-अलग पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ड्यूटी में लगे अधिकारी-कर्मचारियों ने जांच करने के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी। इससे पहले, सुरक्षा व्यवस्था की जांच को लेकर एएसपी महेश सिंह अत्रि ने खुद चारों गेट का निरीक्षण कर व्यवस्था की जांच की। वही उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। किसी के समर्थन में भी पार्टी नहीं उतरी।

वही काउंटिंग एजेंट बने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में सपा पर चुटकी ली। उनसे जब पूछा गया कि सपा तो अभी से जीत का जश्न मना रही है तो उन्होंने कहा कि सपा की आदत है शुरू में जश्न मनाने की और हल्ला मचाने की। बाद में जीतती भाजपा ही है और यहां भी भाजपा के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान की बड़ी जीत होने जा रही है। अभी तो शुरुआती रुझान ही है।

चुनाव के पहले बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने नोटा दबाने की बात कही थी। ऐसे में अनुसूचित वर्ग के मतदाताओं के एक लाख वोटों को लेकर दोनों खेमों में गुणा-गणित होती रही। वही आज सुबह से मतगणना जारी है जिसमे समाजवादी पार्टी ने लगातार बढ़त बना रखी है। 15 राउंड की गणना हो चुकी है और अब 16वा राउंड चल रहा है जिसमे सपा के सुधाकर सिंह को 63050 वोट मिले है जबकि भाजपा के दारा सिंह चौहान को 40918 वोट प्राप्त हुए है। बताते चले सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 22132 मतों से आगे है।

Banarasi

Recent Posts

नए लेबर यूनियन की मान्यता हेतु सैमसंग के 1500 कर्मचारियों का जारी है 11 दिनों से विरोध प्रदर्शन

तारिक खान डेस्क: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पिछले 11 दिनों से ‘सैमसंग’ के लगभग…

7 hours ago

ज़मीनी विवाद के कारण दलित बस्ती में लगाया दबंगों ने आग, आधिकारिक पुष्टि कि 21 घर जलकर हुवे ख़ाक, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा 80 घर जले

माही अंसारी डेस्क: बिहार में नवादा ज़िले के मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णानगर में एक…

7 hours ago

बुलेट से बैलट की तरफ बढ़ा जम्मू कश्मीर, हुआ प्रथम चरण में रिकॉर्ड तोड़ मतदान

आदिल अहमद डेस्क: बुधवार को जम्मू-कश्मीर में पहले चरण का मतदान हुआ। इस दौरान लोग…

7 hours ago

लेबनान: वाकी टाकी और पेजर धमाको में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 32, जारी है घायलों का इलाज

आफताब फारुकी डेस्क: लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 18 सितंबर को हुए…

8 hours ago

लेबनान में फिर पेजर ब्लास्ट, 3 की मौत कई घायल

आफताब फारुकी डेस्क: लेबनान में पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद बेरूत के नज़दीक फिर…

1 day ago