Politics

कांग्रेस ने बनाया 16 सदस्यों की चुनाव समिति, जाने किस किस को मिली ज़िम्मेदारी

आफताब फारुकी

डेस्क: पिछले महीने नई कार्यसमिति बनाने के बाद कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को पार्टी की नई केंद्रीय चुनाव समिति बनाने की घोषणा की है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) एकाउंट से किए एक ट्वीट में 16 सदस्यीय केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों के नामों का एलान किया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी और राहुल गांधी के अलावा अधीर रंजन चौधरी, केसी वेणुगोपाल, अंबिका सोनी, सलमान ख़ुर्शीद और मधुसूदन मिस्त्री, मोहम्मद जावेद, पीएल पुनिया जैसे नाम प्रमुख हैं।

बताते चले कि कांग्रेस ने राजीव गांधी के जन्मदिन के मौक़े पर 20 अगस्त को नई कार्यसमिति का गठन किया था। उसमें 39 सदस्य, 32 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 13 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 16 सितंबर को हैदराबाद में नई कार्यसमिति की बैठक बुलाई है।

pnn24.in

Recent Posts

नए लेबर यूनियन की मान्यता हेतु सैमसंग के 1500 कर्मचारियों का जारी है 11 दिनों से विरोध प्रदर्शन

तारिक खान डेस्क: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पिछले 11 दिनों से ‘सैमसंग’ के लगभग…

7 hours ago

ज़मीनी विवाद के कारण दलित बस्ती में लगाया दबंगों ने आग, आधिकारिक पुष्टि कि 21 घर जलकर हुवे ख़ाक, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा 80 घर जले

माही अंसारी डेस्क: बिहार में नवादा ज़िले के मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णानगर में एक…

7 hours ago

बुलेट से बैलट की तरफ बढ़ा जम्मू कश्मीर, हुआ प्रथम चरण में रिकॉर्ड तोड़ मतदान

आदिल अहमद डेस्क: बुधवार को जम्मू-कश्मीर में पहले चरण का मतदान हुआ। इस दौरान लोग…

8 hours ago

लेबनान: वाकी टाकी और पेजर धमाको में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 32, जारी है घायलों का इलाज

आफताब फारुकी डेस्क: लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 18 सितंबर को हुए…

8 hours ago

लेबनान में फिर पेजर ब्लास्ट, 3 की मौत कई घायल

आफताब फारुकी डेस्क: लेबनान में पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद बेरूत के नज़दीक फिर…

1 day ago