International

फलिस्तीनी अधिकारियों का दावा: इजराइली बमबारी में मृतक नागरिको की संख्या पहुची 5087, पिछले 24 घंटो की बमबारी में 430 नागरिको की हुई मौत

आदिल अहमद

डेस्क: फ़लस्तीनी अधिकारियों ने कहा है कि ग़ज़ा में कल सुबह से जारी इसराइली बमबारी में अभी तक 430 लोगों की जान गई है। ग़ज़ा में सात अक्टूबर के बाद से अब तक मरने वालों की संख्या 5087 तक पहुंच गई है। इनमें 2,055 बच्चे, 1,119 महिलाएं और 217 बुजुर्ग हैं। फ़लस्तीनी अधिकारियों ने कहा है कि 15 हज़ार से अधिक लोग घायल हुए हैं।

इसराइल ने कल दिन और रात भर अपने मिसाइल हमले और बमबारी जारी रखी। कई तस्वीरों में इमारतें मलबे में तब्दील हो चुकी दिख रही हैं। वहीं घायल लोग अस्पतालों के बाहर सड़क पर लेटे हुए हैं। सोमवार सुबह इसराइली सेना ने कहा था कि पिछले 24 घंटे में उसने 320 ठिकानों पर हमले किए हैं। इसराइल की सेना के अनुसार इनमें ठिकानों में एक सुरंग भी थी, जिसमें हमास के लड़ाके रह रहे थे।

आईडीएफ़ ने कहा है कि उसने अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन किया है कि और आम लोगों को होने वाले नुकसान को कम करने के लिए कई सावधानियां बरती हैं। इस बीच हमास ने कहा है कि पिछले आधे घंटे में उसने दक्षिणी इसराइल में दो ड्रोन दागे हैं। हमास ने टेलीग्राम पर इसकी जानकारी दी है।

pnn24.in

Recent Posts

नए लेबर यूनियन की मान्यता हेतु सैमसंग के 1500 कर्मचारियों का जारी है 11 दिनों से विरोध प्रदर्शन

तारिक खान डेस्क: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पिछले 11 दिनों से ‘सैमसंग’ के लगभग…

7 hours ago

ज़मीनी विवाद के कारण दलित बस्ती में लगाया दबंगों ने आग, आधिकारिक पुष्टि कि 21 घर जलकर हुवे ख़ाक, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा 80 घर जले

माही अंसारी डेस्क: बिहार में नवादा ज़िले के मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णानगर में एक…

8 hours ago

बुलेट से बैलट की तरफ बढ़ा जम्मू कश्मीर, हुआ प्रथम चरण में रिकॉर्ड तोड़ मतदान

आदिल अहमद डेस्क: बुधवार को जम्मू-कश्मीर में पहले चरण का मतदान हुआ। इस दौरान लोग…

8 hours ago

लेबनान: वाकी टाकी और पेजर धमाको में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 32, जारी है घायलों का इलाज

आफताब फारुकी डेस्क: लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 18 सितंबर को हुए…

8 hours ago

लेबनान में फिर पेजर ब्लास्ट, 3 की मौत कई घायल

आफताब फारुकी डेस्क: लेबनान में पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद बेरूत के नज़दीक फिर…

1 day ago