Politics

भाजपा के‘अनुशासन नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम’के बाहर ही महिलाओं की जमकर हुई ढिशुम ढिशुम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल

मो0 कुमेल

डेस्क: भाजपा का ‘अनुशासन नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम’के बाद सड़क पर तार-तार होते हुए देखा गया। यह तब हुआ जब कुठौंद की एक महिला नेत्री का अपने ही क्षेत्र की दूसरी महिला नेत्री से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि एक ने दूसरे की चुटिया पकड़ कर पटक देने का कम्पटीशन चलने लगा। मौके पर मौजूद ज्यादातर लोग तमाशबीन बने रहे। कुछेक आगे आए और बीच बचाव कराया। इसी दरमियान एक युवक एक महिला पर दो चार हाथ और साफ़ करता दिखाई देने लगा। बताया जा रहा है कि इसमें एक भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी बताई जा रहीं है।

मामला तब जाकर और भी चर्चा का केंद्र बन गया जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा। वायरल वीडियो में एक महिला दूसरी महिला की चोटी पकड़ कर खींच रही थी, तो वहीं उसके साथ वाली महिला ने उसे पीछे से खींचने का प्रयास किया। इसी दौरान घूंसा, चाटा और चप्पल बरसने लगे। वायरल वीडियो और पार्टी के जिम्मेदार लोगों के मुताबिक भाजपा महिला मोर्चा कुठौंद की अध्यक्ष पूजा शुक्ला और वहीं की पार्टी कार्यकर्ता निधि दुवे के बीच वर्चस्व को लेकर अदावत चली आ रही है। हालांकि PNN24 न्यूज़ इस घटना की पुष्टि नही करता है और वायरल वीडियो में किये जा रहे दावो के अनुसार समाचार आपके सामने प्रस्तुत है।

वायरल आडियो और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चली चर्चाओं के आधार पर कालपी में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ने कई महिला कार्यकत्री बुलाई लेकिन उन्हें छोड़ दिया गया। इसके बावजूद भी वह पहुंच गई। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दोनों ही भाजपा नेत्रियों में वाद-विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दो महिलाएं आपस में उलझ गई। एक दूसरे की चोटी पकड़ कर खींचने लगी। इसी दौरान एक महिला ने दूसरी महिला का बाल पकड़ कर उसको ज़मींन पर गिरा दिया। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि उसको बचाने आई दूसरी महिला को एक अन्य महिला ने पिटाई कर दिया। इस दरमियान एक युवक भी उस महिला पर पीछे से घूंसे बरसा रहा दिखाई दे रहा है।  इस झगड़े में कुछ लोग बीच बचाव में आए तब जाकर दोनों अलग हुई। इस दौरान मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया। इसके बाद उक्त वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो जिले में चर्चा की विषय बना हुआ है।

समाजवादी पार्टी ने इस वीडियो को ट्वीट करके भाजपा पर तंज़ भी कसा है। बताया जाता है कि भाजपा का नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम कालपी में आयोजित हुआ था जिसमे केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा, पूर्व मंत्री उर्मिला पांडेय समेत जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित समेत कई पदाधिकारी और पूर्व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने नारी सम्मान और नारी शक्ति पर व्याख्यान दिया। सरकार की तारीफ की और कहा कि भाजपा में महिलाएं सुरक्षित है और सबसे अधिक सम्मान है। यह कहकर अतिथि कालपी से बाहर भी नहीं निकले थे कि यह घमासान हुआ और महिलाओं का सम्मान उस समय और भी दिखा जब महिलाओं के झगड़े में एक पुरुष मारपीट करता हुआ दिखाई दिया।

pnn24.in

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी के पाकिस्तान वाले बयान पर पलटवार करते हुवे बोले फारुख अब्दुल्लाह ‘इनको जब भी कोई चीज़ आ जाती है तो पाकिस्तान को आगे कर देते है’

निसार शाहीन शाह डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान वाले बयान पर जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस…

3 hours ago

सेना के अफसर और उसकी मंगेतर के साथ पुलिस थाने में अभद्रता के आरोपों पर बीजेडी का प्रदर्शन

तारिक खान डेस्क: ओडिशा में आर्मी अधिकारी और उनकी मंगेतर के साथ पुलिस कस्टडी में…

3 hours ago

लेबनान पर इसराइल के ताज़ा अटैक से मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 8, कई घायल

आफताब फारुकी डेस्क: लेबनान में इसराइल के हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ…

20 hours ago