National

क्या नक़ल माफिया सिस्टम पर हावी है…? क्या अब यूपी बोर्ड के इंटर का पेपर हुआ लीक…? परीक्षा शुरू होने के एक घंटे बाद जीव विज्ञान और गणित का पेपर आया व्हाट्सअप पर, मचा हडकंप

ईदुल अमीन

डेस्क: उत्तर प्रदेश में पेपर लीक की घटनाए रुकने का नाम ही नही ले रही है। पहले पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक हुवे और जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद अब आज यूपी बोर्ड के 12वीं का पेपर लीक हो गया है। आज 12वीं के जीव विज्ञान और गणित का पेपर जिसकी गुरुवार को परीक्षा हुई है। परीक्षा शुरू होने के महज़ 1 घंटे के बाद ही आगरा के एक व्हाट्सएप ग्रुप पर पेपर वायरल होने लगा।

इस सम्बन्ध में आगरा के जिला पर्यवेक्षक मुकेश अग्रवाल ने स्वीकार किया है कि जो पेपर वायरल हुआ है वहीं परीक्षा में भी आया है। आज गुरुवार को सेकंड शिफ्ट में इंटरमीडिएट के जीव विज्ञान और गणित की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान सेकंड शिफ्ट की परीक्षा 2:00 बजे शुरू हुई और लगभग इसके करीब 1 घंटे के बाद आल प्रिंसिपल आगरा ग्रुप पर जीव विज्ञान के साथ ही गणित का पेपर डाल दिया गया। यह पेपर लगभग शाम को 3:00 के करीब मोबाइल नंबर 9897525748 के जरिए डाला गया।

जैसे ही ग्रुप में पेपर शेयर किया गया, ग्रुप से जुड़े लोग कमेंट करने लगे। एक व्यक्ति ने लिखा कि यह क्या हो रहा है ? पेपर लीक हो गया क्या ? किसी विद्यालय ने पेपर आउट किया है ? जिसके बाद तुरंत ही मैथ और बायो के इस पेपर को ग्रुप से डिलीट कर दिया गया। जिस मोबाइल से पेपर के फोटो डाले गए हैं, उसे पर विनय चाहर का नाम लिखा हुआ है। माना जा रहा है कि इन पेपर के फोटो को किसी और ग्रुप में भेजा जा रहा था जो गलती से प्रिंसिपल के ग्रुप में आ गया।

शंका है कि शिक्षा माफिया बाहर कॉपी लिखवा रहे हैं, ऐसे में उनके द्वारा यह पेपर भेजा जा रहा है होगा। वहीं परीक्षा पर्यवेक्षक मुकेश अग्रवाल का कहना है कि सोशल मीडिया पर कुछ पेपर के फोटो वायरल हुए मामले की जांच की जा रही है। यूपी बोर्ड को इससे अवगत कराया जाएगा। प्राथमिक तौर पर कई केदो पर इस पेपर को दिखाया गया। लेकिन इस सीरीज का पेपर वहां नहीं मिला। जांच की जा रही है कि यह पेपर किस केंद्र का है।

 

pnn24.in

Recent Posts

गाजीपुर गंगा का जल स्तर लगातार बढ़ोतरी सपना सिंह ने दिया राहत सामग्री

शाहनवाज़ अहमद गाजीपुर: जनपद मे गंगा नदी मे बाढ के प्रकोप को देखते हुए विकास…

3 hours ago

जिलाधिकारी गाजीपुर ने दर्जनों बाढ़ प्रभावित गांव का किया स्थलीय निरीक्षण और सुनी समस्याएं

शाहनवाज़ अहमद गाजीपुर: जनपद मे बाढ की विभिषिका को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड…

3 hours ago