Categories: UP

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और सपा सांसद डिम्पल यादव ने वाराणसी से लोकसभा प्रत्याशी अजय राय के समर्थन में किया रोड शो, उमड़ी बम्पर भीड़

शफी उस्मानी

वाराणसी: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज बनारस में सपा सांसद डिम्पल यादव के साथ संयुक्त रोड शो किया, और बनारस से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अजय राय, को जिताने की अपील की। प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ी भारी भीड़ से कांग्रेस सपा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता काफी उत्साहित नजर आए। प्रियंका गांधी ने रोड शो के दौरान सभी का अभिवादन किया और अपने खास अंदाज से बनारस से अजय राय को जिताने की अपील की।

सपा सांसद डिंपल यादव ने भी रोड शो में सभी को अभिवादन किया और अपने विनम्र अंदाज से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी अजय राय को जिताने की अपील की। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और सपा सांसद डिम्पल यादव के रोड शो की शुरूआत वाराणसी के प्राचीन आदि शक्ति मां दुर्गा के पवित्र मंदिर स्थल से हुई , जहां पहले से तैयार एक गाड़ी में प्रियंका गांधी और डिंपल यादव के साथ इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय सजे मंच पर चढ़े और सभी को अभिवादन कर रोड शो आगे बढ़ा,

प्रियंका गांधी जगह जगह रास्तों में खड़े लोगों का अभिवादन कर रही थीं, डिम्पल यादव भी लोगों को बड़ी विनम्रता से अभिवादन कर अजय राय को जिताने की अपील करती नज़र आईं। दोनों नेताओं को देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और नौजवानों लोग अपने घरों की छत पर परिवार सहित खड़े नजर आए और जगह-जगह फूल, माला लेकर बच्चे, बूढ़े, महिलाएं, जवान सभी प्रियंका गांधी और डिंपल यादव का स्वागत कर रहे थे। रोड शो में उमड़ी भीड़ से प्रियंका गांधी काफी उत्साहित नजर आईं और जगह-जगह पर दोनों हाथों से तालियां बजा बजा कर रोड शो में चल रहे लोगों में जोश भरती नज़र आईं।

प्रियंका गांधी और डिंपल यादव का रोड शो का काफिला जैसे ही रविदास गेट से आगे चला कि एक एंबुलेंस की जानकारी मिली जिसको जानकारी मिलते ही प्रियंका गांधी ने काफिले को किनारे कराया और काफिले को रोक कर एंबुलेंस को आगे जाने के लिए रास्ता देने के निर्देश इशारों से किया। रोड शो में शामिल लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस को रास्ता दिया, इसके बाद रोड शो बी एच यू गेट पर पहुंचा जहां सपा और कांग्रेस आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

प्रियंका गांधी और डिंपल यादव के संयुक्त रोड शो में लोकसभा प्रत्याशी अजय राय मौजूद रहे, रोड शो में कई जगहों पर प्रियंका गांधी को स्मृति चिन्ह और फूल माला देकर स्वागत किया गया, जगह-जगह पर स्थानीय निवासी फूल माला तो लेकर साथ खड़े ही थे, नारों से प्रियंका गांधी और डिम्पल यादव जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे और इंडिया गठबंधन प्रत्याशी श्री अजय राय को अपना भरपूर समर्थन और सहयोग दर्शा रहे थे

वाराणसी लोकसभा चुनाव मीडिया प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रोड शो में जगह-जगह इंडिया गठबंधन के कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं, समाजवादी पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं, और आम आदमी पार्टी के नेताओं – कार्यकर्ताओं, ने स्वागत किया और इसके बाद रोड शो सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर स्थल पर जाकर समाप्त हुआ। इस दरमियान उमड़ी भीड़ ने इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया है।

अजय राय ने प्रकट किया आभार

इंडिया गठबंधन प्रत्याशी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने एक वक्तव्य में काशीवासियों और कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आप एवं साम्यवादी दलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का श्रीमती प्रियंका गांधी एवं श्रीमती डिंपल यादव के रोड को जबर्दस्त जनभागीदारी से सफलता का उत्कर्ष प्रदान करने के लिये हृदय से आभार प्रकट किया है।

उन्होंने कहा है कि रोड शो में साथ चल रही एवं रास्ते में खड़ी भारी भीड़  के दबाव का आलम यह था कि कहीं भी दोनों नेत्रियों के लिये वाहन से उतरना संभव नहीं हुआ। सुरक्षाकर्मियों एवं पुलिस के नीचे उतारने में असमर्थता जताने पर,  मालवीय प्रतिमा एवं रविदास मंदिर पर उनके उतरने का कार्यक्रम संभव ही नहीं हो सका।

श्रीमती प्रियंका गांधी ने पार्टी की महिला नेत्रियों के माध्यम से महामना मालवीय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पण कराया। श्री राय ने कहा कि जिस तरह से आज के रोड शो को असाधारण जनसमर्थन मिला है, वह इस बात का आगाज है कि बनारस की जनता देश के लोकतंत्र में एक नया इतिहास रचने का मानस बना चुकी है।

रोड शो में रहे ये शामिल

रोड शो में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, राष्ट्रीय निलांशू चतुर्वेदी, मीडिया चेयरमैन डा0 सी0 पी0 राय, प्रदेश उपाधायक्ष दिनेश सिंह, संगठन महासचिव अनिल यादव, जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, शहर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, मनोज राय धोपचंडी, सपा जिला शहर अध्यक्ष सुजीत यादव, दिलीप डे, पूजा यादव, सपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मोहम्मद हैदर ‘गुड्डू’, शमीम अंसारी, मोहम्मद अजफर गुड्डू, अमन खान, आदिल खान, किशन दीक्षित, शशिकला यादव, आप पार्टी के रामाशंकर पटेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे, मनीष हिंदवी, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी, ललन कुमार, कैंट से प्रत्याशी रहे अनिल श्रीवास्तव, आलोक सिंह रैकवार, अख्तर मोदी, प्रदीप सिंघल, आशीष दीक्षित, सूची श्रीवास्तव, संजीव सिंह, प्रवक्ता शैलेंद्र सिंह, जिला प्रवक्ता डॉ नृपेंद्र नारायण सिंह, प्रवक्ता अमर नाथ पासवान, राहुल राजभर, सहित हजारों हजार की संख्या में नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

pnn24.in

Recent Posts

गाजीपुर गंगा का जल स्तर लगातार बढ़ोतरी सपना सिंह ने दिया राहत सामग्री

शाहनवाज़ अहमद गाजीपुर: जनपद मे गंगा नदी मे बाढ के प्रकोप को देखते हुए विकास…

3 hours ago

जिलाधिकारी गाजीपुर ने दर्जनों बाढ़ प्रभावित गांव का किया स्थलीय निरीक्षण और सुनी समस्याएं

शाहनवाज़ अहमद गाजीपुर: जनपद मे बाढ की विभिषिका को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड…

3 hours ago