Health

“अर्ल ग्रे टी” का करे सेवन, मिलेंगे ये 5 फायदे

शिखा प्रियदर्शिनी

डेस्क: आजकल गर्मी के कारण जीना बेहाल हो गया है। भीषण गर्मी की वजह से घरों से निकलना दुश्वार हो गया है। वहीं, गर्मियों के दिनों में चाय, कॉफी पीना आपके लिए बीमारी का कारण बन सकता है। इस दौरान गर्मी के दिनों में सेहत का खास ख्याल रखना पड़ता है। इसके लिए आप अर्ल ग्रे टी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आपको बता दें “अर्ल ग्रे टी” एक प्रकार की चाय है, जो विशेष रूप से आसाम, भूटान, नेपाल और तिब्बत के पहाड़ी क्षेत्रों से उत्पादित होती है। यह चाय अपने स्वाद, गंध और गुणों के लिए प्रसिद्ध है। इसका स्वाद थोड़ा स्पाइसी और अर्ध-मधुर होता है, जिसे कई लोग पसंद करते हैं। आइए जानते हैं इसको पीने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं।

मानसिक स्वास्थ्य

अर्ल ग्रे टी का सेवन मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। अर्ल ग्रे टी में पाए जाने वाले बर्गमोट का अर्क बहुत लाभदायक है। इसका शरीर में गहरा प्रभाव देखने को मिलता है।

वजन

अर्ल ग्रे टी का सेवन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद कर सकता है, जो कि वजन कंट्रोल करता है। इसके अलावा, इसका सेवन हार्मोनल बैलेंस को संतुलित रखने में भी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको डाइट और एक्सरसाइज करना चाहिए।

डिहाइड्रेशन से बचाव

अर्ल ग्रे टी न केवल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि इसका सेवन कॉफी या अन्य चाय की लत से बचने में भी मददगार हो सकता है। कैफीन की कमी इसे बेहतरीन विकल्प बनाती है, जो लोगों को स्वस्थ विकल्प खोजने में मदद करता है। गर्मियों में इसका सेवन डिहाइड्रेशन से बचाने में भी सहायक हो सकता है।

तनाव से छुटकारा

अर्ल ग्रे टी का सेवन न केवल आपको नींद की समस्याओं से राहत दिलाता है, बल्कि इसकी अरोमाथेरेपी गुणों से स्ट्रेस और तनाव को भी कम किया जा सकता है। इससे आपका दिमाग शांत और प्रसन्न रहता है, जो अच्छी नींद के लिए बेहत जरूरी है।

दांतों के लिए फायदेमंद

अर्ल ग्रे टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लोराइड दांतों के लिए काफी ज्यादा जरूरी माना जाता हैं, जिससे आप ओरल इंफेक्शन से बच सकते हैं। इसके अलावा, अर्ल ग्रे टी का सेवन दांतों को सड़ने और कैविटी से बचाया जा सकता है। इसे आप अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकता है।

डिस्कलेमर: यहां उपलब्ध सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है।PNN24News इसकी पुष्टि नहीं करता है। कुछ भी अमल में लाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

pnn24.in

Recent Posts

कासगंज मे महिला अधिवक्ता की हत्या के खिलाफ वाराणसी के अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, डीएम को सौपा पत्रक

निलोफर बानो वाराणसी: कासगंज मे महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर की हत्या का वाराणसी के अधिवक्ताओ…

6 hours ago

बिल्थरा रोड ब्लाक प्रमुख ने 39 निर्माण कार्यो का किया लोकार्पण

उमेश गुप्ता बिल्थरारोड (बलिया)। ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने गणेश चतुर्थी पर्व के मौके…

6 hours ago

हरियाणा भाजपा में जारी है इस्तीफे का दौर, पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्या ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा

माही अंसारी डेस्क: हरियाणा के पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य ने शनिवार (7 सितंबर 2024)…

9 hours ago