Bihar

साली और जीजा को चढ़ा इश्क का बुखार, साली ने अपनी शादी के एक माह बाद ही करवा दिया अपने पति की हत्या, क़त्ल के दरमियान वीडियो काल पर रही मृतक की आरोपी पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट को कुचलने को कहा

अनिल कुमार

पटना: बिहार के मोतिहारी में बीती 30 अप्रैल को दायल के तिरहा गांव में पुलिस को नदी किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव मिला था। युवक की पहचान राजेश के रूप में हुई। अब जब इस कत्ल का पुलिस ने खुलासा किया है तो हर कोई जानकार हैरान रह जा रहा है। राजेश का क़त्ल एक माह पहले ही उसकी पत्नी बनी प्रियंका ने ही करवाया था और अपने जीजा के इश्क में पागल हुई उसकी पत्नी प्रियंका ने कत्ल के दौरान अपने जीजा को वीडियो कॉल किया और अपने पति की हत्या का लाइव वीडियो देखा।

पुलिस ने जांच शुरु की तो पता चला कि राजेश के उसकी पत्नी प्रियंका के साथ तल्ख रिश्ते थे। पुलिस ने और गहराई से जांच की तो पता चला कि प्रियंका के उसके जीजा शंभूनाथ के साथ अवैध संबंध थे। इतना ही नहीं प्रियंका के मोबाइल कॉल डीटेल से पता चला कि प्रियंका ने कत्ल के दौरान जीजा शंभू को 17 फोन कॉल किए थे। बस इसी शक की बिनह पर पुलिस ने प्रियंका को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

प्रियंका से सख्ती से पूछताछ की गई तो राजेश के कत्ल का खौफनाक सच सामने आ गया। सिरहा के राजेश की शादी मधुबन थाना क्षेत्र के टीकम गांव निवासी शंभू प्रसाद की साली प्रियंका से हुई थी। बताया जा रहा है कि साली की शादी एक महीने पहले शंभू ने ही राजेश से कराई थी। प्रियंका ने पुलिस को बताया कि जीजा शंभू से उसका अफेयर चार साल से चल रहा था। इसी बात को लेकर शंभू की पत्नी से उसका झगड़ा होता था। यहां तक कि शंभू की पत्नी ने एक बार सुसाइड करने की कोशिश भी की थी लेकिन वो बच गई।

शंभू ने घर में कलह की वजह से बीती 7 मार्च को साली प्रियंका की शादी करा दी और अपना अवैध संबंधों का खेल बदस्तूर जारी रखा। चूंकि राजेश का मुंबई में दवा का कारोबार था और शंभू को लगता था कि शादी करके राजेश मुंबई वापस चला जाएगा। शादी के बाद राजेश मुंबई नहीं गया वो पत्नी के साथ वक्त गुजारना चाहता था। इसी दौरान राजेश को जीजा-साली के गंदे रिश्ते का पता चल गया। अब राजेश और शंभू में भी तनाव हो गया और प्रियंका की आजादी पर पाबंदी लग गई। यही वजह थी कि शंभू और उसकी साली प्रियंका ने मिलकर राजेश के कत्ल की प्लानिंग की और वारदात को अंजाम दिया।

प्लानिंग के मुताबिक 26 अप्रेल को जीजा शंभू ने बारात से लौट रहे राजेश को रास्ते में घेर लिया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक कत्ल के दौरान प्रियंका ने शंभू को 17 कॉल किए। यहां तक कि प्रियंका ने शंभू से वीडियो कॉल करने को कहा ताकि वो पति की हत्या का वीडियो देख सके। प्रियंका ने शंभू से कहा कि पति का प्राइवेट पार्ट कुचल दे। शंभू ने राजेश का चेहरा और शरीर पत्थरों से कुचल डाला। राजेश के शव की पहचान उसके जूते से हुई थी। हैरानी की बात ये है कि राजेश की मौत पर प्रियंका ने रोने का खूब नाटक भी किया। ताकि किसी को शक ना हो। पुलिस ने आरोपी पत्नी प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया है जबकि जीजा शंभू अभी भी फरार है।

pnn24.in

Recent Posts

तिरुपति मंदिर प्रसाद के लड्डू में जानवरों की चर्बी के आरोप पर बोले श्री श्री रविशंकर ‘यह घटना 1857 के विद्रोह जैसी है’

ईदुल अमीन डेस्क: तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसाद में जानवरों की चर्बी इस्तेमाल होने के…

22 hours ago

ईरान के कोयला खादान में हुवे विस्फोट से 51 की मौत, 24 लापता

निलोफेर बानो डेस्क: पूर्वी ईरान के तबास में एक कोयला खदान में हुए विस्फोट से…

22 hours ago

हिजबुल्लाह के जारी जवाबी हमले के बाद इसराइल ने हायफा के लोगो से किया इकठ्ठा न रहने की अपील

आफताब फारुकी डेस्क: इसराइल ने लेबनान की सीमा से लगे उत्तरी शहर हायफ़ा में लोगों…

23 hours ago