National

झारखण्ड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को मिली ज़मानत, जेल से हुवे रिहा

ईदुल अमीन

डेस्क: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन पांच महीने बाद जेल से रिहा हो गए हैं। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे वो रांची के बिरसा मुंडा जेल से बाहर निकले जेल से बाहर निकलने के बाद उन्होंने हाथ हिलाकर समर्थकों और पार्टी के कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। उनके साथ उनकी पत्नी और वकील भी मौज़ूद थे।

हेमंत सोरेन को कथित ज़मीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड हाई कोर्ट से ज़मानत मिली है। जस्टिस रॉन्गॉन मुखोपाध्याय की बेंच ने ये फ़ैसला सुनाया है। हेमंत सोरेन का पक्ष रखने वाले वकील पीयूष चित्रेश ने बताया कि कोर्ट ने 50 हज़ार रुपये के दो मुचलके भरने का भी आदेश दिया है।

सोरेन को जनवरी में ईडी ने गिरफ्तार किया था। वह लगभग 5 महीने बाद जेल से बहार आये है। हेमंत सोरेन को कथित ज़मीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड हाईकोर्ट से ज़मानत मिली है। जस्टिस रॉन्गॉन मुखोपाध्याय की बेंच ने ये फ़ैसला सुनाया है।

pnn24.in

Recent Posts

नेता विपक्ष राहुल गाँधी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला को पत्र लिखा कर सदन में उनके भाषण के कुछ अंश हटाये जाने पर व्यक्त किया चिंता

आफताब फारुकी डेस्क: विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला…

18 hours ago