Politics

इंडिया गठबंधन के लिए गेम चेंजर राज्य उत्तर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रियंका गाँधी ने दिया सन्देश, कहा ‘आप डरे नहीं, टिके रहे’, आवाम को कहा ‘शुक्रिया’

जैफ खान ‘समीर’

डेस्क: इंडिया ब्लॉक के लिए सबसे बड़ा गेमचेंजर राज्य उत्तर प्रदेश रहा। यहां समाजवादी पार्टी और कांग्रेस एक साथ चुनाव लड़े और 37 सीटों के साथ सपा सबसे बड़ी पार्टी राज्य में बन गई है। छह सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है। राहुल गांधी रायबरेली से 3 लाख 90 हज़ार वोटों से जीते। अमेठी से किशोरी लाल ने 1.6 लाख वोटों के अंतर से स्मृति ईरानी को हराया है।

इस जीत के लिए प्रियंका गांधी ने यूपी की जनता को शुक्रिया अदा करते हुए लिखा है- ‘यूपी कांग्रेस के मेरे सभी साथियों को मेरा सलाम। मैंने आपको धूप और धूल में कड़ी मेहनत करते हुए देखा, आप झुके नहीं, आप रुके नहीं, कठिन से कठिन दौर में आपने लड़ने की हिम्मत दिखाई। आपको प्रताड़ित किया गया, आप पर फर्जी मुक़दमे लगाये गये, जेल में डाला गया, बार-बार नज़रबंद किया गया मगर आप डरे नहीं। कई नेता डर के चले गये, आप टिके रहे।’

उन्होंने कहा कि ‘मुझे गर्व है आप पर और यूपी की जागरूक जनता पर, जिसने इस देश की गहराई और सच्चाई को समझा और हमारे संविधान को बचाने का ठोस संदेश पूरे भारत को दिया। आपने आज की राजनीति में एक पुराना आदर्श फिर से स्थापित किया है- कि जनता के मुद्दे सर्वोपरि हैं, इनको नकारने की क़ीमत भारी होती है। चुनाव जनता का है, जनता ही लड़ती है, जनता ही जीतती है।’ प्रियंका गांधी ने अमेठी और रायबरेली में जमकर चुनाव प्रचार किया था। वह चुनाव के दौरान कुछ दिनों तक यूपी में रहीं।

pnn24.in

Recent Posts

कासगंज मे महिला अधिवक्ता की हत्या के खिलाफ वाराणसी के अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, डीएम को सौपा पत्रक

निलोफर बानो वाराणसी: कासगंज मे महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर की हत्या का वाराणसी के अधिवक्ताओ…

6 hours ago

बिल्थरा रोड ब्लाक प्रमुख ने 39 निर्माण कार्यो का किया लोकार्पण

उमेश गुप्ता बिल्थरारोड (बलिया)। ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने गणेश चतुर्थी पर्व के मौके…

6 hours ago

हरियाणा भाजपा में जारी है इस्तीफे का दौर, पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्या ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा

माही अंसारी डेस्क: हरियाणा के पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य ने शनिवार (7 सितंबर 2024)…

9 hours ago