Crime

अपने भाई को गोली मार गंभीर रूप से घायल कर पंहुचा मंगल सिंह हाथो में तमंचा लहराते हुवे पुलिस चौकी और कहा ‘किसी में दम हो तो पकडे मुझे’

मो0 कुमेल

डेस्क: मथुरा में कोसीकला से बेहद चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां ऑफिसर्स कॉलोनी में फायरिंग की घटना हुई। कॉलोनी में रहने वाले मंगल सिंह ने जमीनी विवाद में अपने भाई हुकुम को गोली मार दी। इस घटना में भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच पैसे के लेनदेन एवं जमीन का विवाद चल रहा था।

घायल हुकुम सिंह का भाई मंगल सिंह ऑटो चलाता है। हैरानी की बात ये है कि मंगल सिंह अपने भाई को गोली मारकर तमंचा लहराते हुए सीधा पुलिस चौकी पहुंच गया। यहां भी मंगल सिंह हाथ में तमंचा लहराता रहा। जिसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी मंगल सिंह बठैन गेट पुलिस चौकी के बाहर खड़ा तमंचा हाथ में लिए दबंगई करता दिख रहा है।

पुलिस ने घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया है। मंगल सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। एसपी देहात त्रिगुण विशन का कहना है कि दो भाइयों के बीच विवाद में एक व्यक्ति घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है वहीं दूसरे भाई मंगल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

pnn24.in

Recent Posts

लेबनान में फिर पेजर ब्लास्ट, 3 की मौत कई घायल

आफताब फारुकी डेस्क: लेबनान में पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद बेरूत के नज़दीक फिर…

9 hours ago

जाने कब आ सकता है उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का परिणाम

माही अंसारी डेस्क: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी होने के बाद…

10 hours ago

राहुल गाँधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस ने कई एनडीए नेताओं के खिलाफ दिया पुलिस को शिकायत

तारिक खान डेस्क: राहुल गांधी पर एनडीए नेताओं की हालिया टिप्पणियों के ख़िलाफ़ कांग्रेस पार्टी…

13 hours ago

लेबनान में हुवे पेजर धमाके में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 12, घायलों का चल रहा है इलाज

आफताब फारुकी डेस्क: लेबनान में पेजर के जरिए हुए सिलसिलेवार धमाकों से मरने वालों की…

14 hours ago

वन नेशन वन इलेक्शन पर बनी उच्चस्तरीय कमेटी की शिफारिशो को किया कैबिनेट ने मंज़ूर

आदिल अहमद डेस्क: वन नेशन वन इलेक्शन पर बनी उच्चस्तरीय कमेटी की सिफारिशों को आज…

14 hours ago