Varanasi

दालमंडी के बड़े कारोबारी गुड्डू कोहिनूर को बिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार

तारिक़ आज़मी

वाराणसी: वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के मूल निवासी और दालमंडी के विख्यात दुकानदार गुड्डू कोहिनूर को आज बिहार पुलिस ने डुप्लीकेट माल बेचने के पुराने मामले में जारी अदालत के NBW पर गिरफ्तार कर लिया है। बिहार पुलिस गुड्डू कोहिनूर को गिरफ्तार करके विधिक कार्रवाई करते हुए बिहार लेकर के रवाना हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार में नकली सिगरेट से संबंधित एक मामला गुड्डू कोहिनूर के ऊपर कैमूर जनपद में दर्ज था। इस मामले की जानकारी गुड्डू कोहिनूर को भी थी। मामले की अदालत में सुनवाई चल रही थी मगर आरोपी कोहिनूर अदालत में पेश नहीं हो रहा था। इस पर कैमूर जनपद की एक अदालत ने गुड्डू कोहिनूर के ऊपर NBW जारी करते हुए कैमूर जनपद के थाना चांद प्रभारी को निर्देशित किया कि गुड्डू कोहिनूर को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया जाए। अदालत के हुक्म पर आज मंगलवार को देर शाम बिहार का पुलिस बल वाराणसी पंहुचा और आदमपुर पुलिस के साथ मिलकर गुड्डू कोहिनूर के लाट भैरव स्थित गोदाम से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की पुष्टि लाट भैरव चौकी इंचार्ज ने हमसे किया है।

समाचार लिखे जाने तक बिहार पुलिस इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। बताते चलें गुड्डू कोहिनूर एक बड़ा नाम दालमंडी इलाके का है और कई कंपनियों की एजेंसी और डिस्ट्रीब्यूशन गुड्डू कोहिनूर के पास है। गुड्डू कोहिनूर को कथित रूप से ऊंची पकड़ वाला भी समझा जाता है। गुड्डू कोहिनूर की गिरफ्तारी के बाद दालमंडी इलाके में चर्चाओं का दौर जारी है। विस्तृत समाचार प्रतीक्षारत

pnn24.in

Recent Posts

लेबनान में फिर पेजर ब्लास्ट, 3 की मौत कई घायल

आफताब फारुकी डेस्क: लेबनान में पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद बेरूत के नज़दीक फिर…

10 hours ago

जाने कब आ सकता है उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का परिणाम

माही अंसारी डेस्क: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी होने के बाद…

10 hours ago

राहुल गाँधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस ने कई एनडीए नेताओं के खिलाफ दिया पुलिस को शिकायत

तारिक खान डेस्क: राहुल गांधी पर एनडीए नेताओं की हालिया टिप्पणियों के ख़िलाफ़ कांग्रेस पार्टी…

14 hours ago

लेबनान में हुवे पेजर धमाके में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 12, घायलों का चल रहा है इलाज

आफताब फारुकी डेस्क: लेबनान में पेजर के जरिए हुए सिलसिलेवार धमाकों से मरने वालों की…

14 hours ago

वन नेशन वन इलेक्शन पर बनी उच्चस्तरीय कमेटी की शिफारिशो को किया कैबिनेट ने मंज़ूर

आदिल अहमद डेस्क: वन नेशन वन इलेक्शन पर बनी उच्चस्तरीय कमेटी की सिफारिशों को आज…

14 hours ago