Bihar

पुलिसिया इश्क की करवायेगे अब कप्तान जाँच, लेडी कांस्टेबल के पति ने कप्तान से लगाया गुहार, मेरी पत्नी को हो गया है दरोगा से प्यार

मो0 कुमेल

डेस्क: मुहब्बत छिप नही सकती बनावट के वसूलो से, कि खुश्बु आ नही सकती कभी कागज़ के फूलो से। ये आपने शेर सुना होगा। मगर किसी ने ये भी कहा है कि इश्क और मुश्क छिपाए नही छिपते है। ये आशिकी की ये कहानी दो पुलिस वालों है। इनमे से एक लड़का है जो कि पुलिस में सब इंसपेक्टर है जबकि उसे चाहने वाली पुलिस की लेडी कॉंसटेबल है। अब इस इश्क का भाडा फुट पड़ा है और लेडी कांस्टेबल के पति ने एसपी को पत्र देकर इन्साफ की गुहार लगाया है।

दरअसल खुश्बू प्रिया नाम की लेडी कांस्टेबल जो कि फिलहाल 112 डायल में कोलासी थाने में तैनात हैं, उसका उसी थाने में थाना प्रभारी विकास कुमार से इश्क की चर्चाओं में आ गया है। ये सब कुछ यूं तो पर्दे में था लेकिन खुश्बू के पति ने एक रोज ऐसा खुलासा किया कि पूरे थाने में हलचल मच गई।

खुश्बू के पति धीरज कुमार सिंह ने सीधा इल्जाम अपनी पत्नी पर लगाया है। धीरज कुमार ने जिले के एसपी से पत्नी के इश्क की शिकायत की है। पति ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुये एक शिकायत पुलिस में दी है। एसपी जितेंद्र कुमार को दी गई शिकायत में इंसाफ की गुहार लगाई है। ये मामला कटिहार जिले में कोढ़ा थाना इलाके का है। यहां रहने वाले धीरज सिंह प्राइवेट नौकरी करते हैं और इनका आरोप है कि उनकी पत्नी सिपाही खुश्बू प्रिया का थाने के दरोगा से प्रेम संबंध है।

खुश्बू वर्तमान में कोलासी पुलिस शिविर के 112 डायल नंबर की पुलिस गाड़ी में सिपाही पद पर तैनात हैं। पति ने दावा किया है कि दोनों के बीच अनैतिक संबंधों का सबूत उनके पास मौजूद है। पति को पत्नी के मोबाइल में इंस्टाग्राम में गंदी गंदी चैट मिली है। और भी कई वजह है जैसे कि पत्नी का ठीक से बात नहीं करना। डांटना फटकारना। मनमर्जी करने की बात कहना। खुद कमाने की बात कह कर धमकाना जैसी बातें शामिल हैं। आपको बताते चलें कि महिला सिपाही खुश्बू प्रिया और धीरज की शादी 8 दिसंबर 2019 में हुई है।

हैरानी की बात ये है कि दोनों ने लव कम अरेंज मैरिज की थी। खुश्बू खुद दो बच्चे की मां हैं। पति धीरज अपनी पत्नी की नौकरी के दौरान काफी मदद किया करता था। अब दोनों के रिश्तों में बेहद तल्खियां हैं। फिलहाल महिला सिपाही खुश्बू छुट्टी पर हैं और कोलासी पुलिस शिविर प्रभारी (दरोगा) इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। इस पूरे मामले पर एसपी कटिहार ने पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) को जांच का आदेश दिया है।

pnn24.in

Recent Posts

लेबनान में फिर पेजर ब्लास्ट, 3 की मौत कई घायल

आफताब फारुकी डेस्क: लेबनान में पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद बेरूत के नज़दीक फिर…

9 hours ago

जाने कब आ सकता है उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का परिणाम

माही अंसारी डेस्क: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी होने के बाद…

9 hours ago

राहुल गाँधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस ने कई एनडीए नेताओं के खिलाफ दिया पुलिस को शिकायत

तारिक खान डेस्क: राहुल गांधी पर एनडीए नेताओं की हालिया टिप्पणियों के ख़िलाफ़ कांग्रेस पार्टी…

13 hours ago

लेबनान में हुवे पेजर धमाके में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 12, घायलों का चल रहा है इलाज

आफताब फारुकी डेस्क: लेबनान में पेजर के जरिए हुए सिलसिलेवार धमाकों से मरने वालों की…

14 hours ago

वन नेशन वन इलेक्शन पर बनी उच्चस्तरीय कमेटी की शिफारिशो को किया कैबिनेट ने मंज़ूर

आदिल अहमद डेस्क: वन नेशन वन इलेक्शन पर बनी उच्चस्तरीय कमेटी की सिफारिशों को आज…

14 hours ago