Health

एमपाक्स वायरस के एक केस की हुई भारत में पुष्टि, जाने क्या है इसके लक्षण

माही अंसारी

डेस्क: केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि एमपॉक्स वायरस से प्रभावित देश की यात्रा करके आये एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा, ‘टेस्ट में मरीज में पश्चिम अफ्रीकी क्लेड-2 के एमपॉक्स वायरस की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।’

मंत्रालय ने कहा, ‘एक युवा है जो हाल ही में एमपॉक्स संक्रमण से प्रभावित देश से यात्रा करके आया है।’ हाल ही में मध्य और पूर्वी अफ़्रीका में एमपॉक्स के मामले आने के बाद इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रॉस एडोनम गेब्रीयेसुस ने कहा था, ‘एमपॉक्स के एक नए क्लेड का उभरना, कांगो गणतंत्र में इसका तेज़ी से फैलना और कई पड़ोसी देशों में इसके मामलों की जानकारी मिलना बहुत चिंताजनक है।’

क्या है एमपॉक्स के लक्षण?

एमपॉक्स के शुरुआती लक्षण बुखार, सिरदर्द, सूजन, पीठ दर्द और मांसपेशियों में दर्द है। बुखार उतरने पर शरीर पर चकत्ते आ जाते हैं, जो कि अक्सर चेहरे से शुरू होते हैं और शरीर के अन्य हिस्सों तक फैल जाते हैं।

pnn24.in

Recent Posts

लेबनान में फिर पेजर ब्लास्ट, 3 की मौत कई घायल

आफताब फारुकी डेस्क: लेबनान में पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद बेरूत के नज़दीक फिर…

9 hours ago

जाने कब आ सकता है उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का परिणाम

माही अंसारी डेस्क: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी होने के बाद…

9 hours ago

राहुल गाँधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस ने कई एनडीए नेताओं के खिलाफ दिया पुलिस को शिकायत

तारिक खान डेस्क: राहुल गांधी पर एनडीए नेताओं की हालिया टिप्पणियों के ख़िलाफ़ कांग्रेस पार्टी…

13 hours ago

लेबनान में हुवे पेजर धमाके में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 12, घायलों का चल रहा है इलाज

आफताब फारुकी डेस्क: लेबनान में पेजर के जरिए हुए सिलसिलेवार धमाकों से मरने वालों की…

13 hours ago

वन नेशन वन इलेक्शन पर बनी उच्चस्तरीय कमेटी की शिफारिशो को किया कैबिनेट ने मंज़ूर

आदिल अहमद डेस्क: वन नेशन वन इलेक्शन पर बनी उच्चस्तरीय कमेटी की सिफारिशों को आज…

13 hours ago