Ballia

गजब…! तीन दिन वाला ट्रांसफार्मर, मशक्कत के बाद बदला ट्रांसफार्मर महज़ तीन दिन में जल गया

उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड (बलिया): स्थानीय क्षेत्र पंचायत के ग्राम पंचायत कुशहाभांड़ में 10 केबीए का जला विद्युत ट्रांसफार्मर बदलते ही 3 दिन बाद ही पुनः फिर जल गया। इसकी पुष्टि एक लाईनमैन ने जांच करने के बाद की। इसके कारण एक बार फिर पूरा ग्राम पंचायत अंधेरे में डूब गया। इस भीषण उमस भरी गर्मी में विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने से लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो गया है। वहीं ट्रांसफार्मर जलने का मुख्य कारण ओवरलोड बताया जा रहा है।

ग्रामीणों की माने तो यहां पर 10 केबीए के ट्रांसफार्मर से करीब 5 दर्जन घरों में विद्युत आपूर्ति जाती है। जिसके कारण ओवरलोड के चलते यह ट्रांसफार्मर निरन्तर जल जा रहा है। अधिकारियों की उदासीनता के कारण उपभोक्ताओं की परेशानियां बढ़ रही है। ग्राम3ीण रामकृत यादव का कहना है कि विद्युत विभाग के आलाधिकारियों को ध्यान देकर क्षमता वृद्धि में 25 केबीए का विद्युत ट्रांसफार्मर लगाना चाहिए।

इस भीषण भरी गर्मी में बार-बार विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त ब्याप्त हो गया है। 17 अगस्त को विद्युत ट्रांसफार्मर जल गया था। जो 26 अगस्त को लगाया गया था। वह भी 3 दिन बाद जल गया। रात में बिजली न होने के कारण लोग बेचैन होकर सड़कों पर घूमने लग रहे हैं। अंधेरे के कारण विषैला जीव जंतुओं के भी काटने का भय लोगों को सता रहा है।

pnn24.in

Recent Posts

लेबनान में फिर पेजर ब्लास्ट, 3 की मौत कई घायल

आफताब फारुकी डेस्क: लेबनान में पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद बेरूत के नज़दीक फिर…

9 hours ago

जाने कब आ सकता है उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का परिणाम

माही अंसारी डेस्क: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी होने के बाद…

9 hours ago

राहुल गाँधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस ने कई एनडीए नेताओं के खिलाफ दिया पुलिस को शिकायत

तारिक खान डेस्क: राहुल गांधी पर एनडीए नेताओं की हालिया टिप्पणियों के ख़िलाफ़ कांग्रेस पार्टी…

13 hours ago

लेबनान में हुवे पेजर धमाके में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 12, घायलों का चल रहा है इलाज

आफताब फारुकी डेस्क: लेबनान में पेजर के जरिए हुए सिलसिलेवार धमाकों से मरने वालों की…

13 hours ago

वन नेशन वन इलेक्शन पर बनी उच्चस्तरीय कमेटी की शिफारिशो को किया कैबिनेट ने मंज़ूर

आदिल अहमद डेस्क: वन नेशन वन इलेक्शन पर बनी उच्चस्तरीय कमेटी की सिफारिशों को आज…

13 hours ago