Crime

मऊ: सपा के पूर्व प्रदेश सचिव और मऊ बार एसोसिएशन के दो बार अध्यक्ष रहे विरेन्द्र बहादुर पाल पर युवती ने दर्ज करवाया वीडियो बना कर बार बार दुष्कर्म का मामला, पुलिस जुटी जाँच में

प्रमोद कुमार

मऊ: अयोध्या के मोईद खान और कन्नौज के नवाब सिंह यादव पर रेप का मामला दर्ज होने के बाद अब मऊ जिले में समाजवादी पार्टी के एक नेता पर रेप का आरोप लगा है। पीड़िता का आरोप है कि सपा नेता ने उनका एक वीडियो बनाया था। उसी वीडियो का इस्तेमाल करके महिला को ब्लैकमेल किया और बीते 1 साल से उनका रेप किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना शनिवार, 7 सितंबर की है।

पीड़िता ने सपा के पूर्व प्रदेश सचिव और मऊ बार एसोसिएशन के दो बार अध्यक्ष के वीरेंद्र बहादुर पाल पर रेप का आरोप लगाया है। महिला खुद को उनकी सहयोगी बता रही है।  मऊ के सीओ अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि एक पीड़िता ने वीरेंद्र बहादुर पाल के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में रेप और मारपीट के आरोप में तहरीर दी थी। जिसको लेकर बीते 7 सितंबर को केस दर्ज कर लिया है।

उन्होंने कहा कि शिकायत में महिला ने बताया कि आरोपी पेशे से अधिवक्ता है। पीड़िता ने बताया कि बीते 6 सितंबर को उसके चैम्बर पर आकर आरोपी ने मारपीट की। साथ ही पुराने मामले को उजागर न करने की धमकी भी दी। अब पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 351(2), 352, 123 और 64(2)(m) के तहत FIR दर्ज की है।

पिछले महीने अयोध्या में सपा नेता मोईद खान पर भी रेप का आरोप लगा था। जिसके बाद पुलिस ने उनके बेकरी स्टोर पर बुलडोजर चलाते हुए आरोपी गिरफ्तार किया था। मोईद खान पर आरोप है कि वो और उसके साथी राजू ने पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग को पापड़, बिस्कुट का लालच देकर बुलाया था। जहां नशीली दवा खिलाकर मोईद खान ने कथित तौर पर उसका रेप किया था। रेप के बाद नाबालिग प्रेग्नेंट हो गई थी।

इसके अलावा बीती 11 अगस्त की रात को कन्नौज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर रेप किया था। इस दौरान पीड़िता ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को मामले की जानकारी दी थी। जिसके बाद  पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी नवाब सिंह को गिरफ्तार किया।

pnn24.in

Recent Posts

लेबनान में फिर पेजर ब्लास्ट, 3 की मौत कई घायल

आफताब फारुकी डेस्क: लेबनान में पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद बेरूत के नज़दीक फिर…

9 hours ago

जाने कब आ सकता है उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का परिणाम

माही अंसारी डेस्क: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी होने के बाद…

9 hours ago

राहुल गाँधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस ने कई एनडीए नेताओं के खिलाफ दिया पुलिस को शिकायत

तारिक खान डेस्क: राहुल गांधी पर एनडीए नेताओं की हालिया टिप्पणियों के ख़िलाफ़ कांग्रेस पार्टी…

13 hours ago

लेबनान में हुवे पेजर धमाके में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 12, घायलों का चल रहा है इलाज

आफताब फारुकी डेस्क: लेबनान में पेजर के जरिए हुए सिलसिलेवार धमाकों से मरने वालों की…

13 hours ago

वन नेशन वन इलेक्शन पर बनी उच्चस्तरीय कमेटी की शिफारिशो को किया कैबिनेट ने मंज़ूर

आदिल अहमद डेस्क: वन नेशन वन इलेक्शन पर बनी उच्चस्तरीय कमेटी की सिफारिशों को आज…

13 hours ago