Others States

नए लेबर यूनियन की मान्यता हेतु सैमसंग के 1500 कर्मचारियों का जारी है 11 दिनों से विरोध प्रदर्शन

तारिक खान

डेस्क: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पिछले 11 दिनों से ‘सैमसंग’ के लगभग 1500 कर्मचारी विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस वजह से कंपनी के उत्पादन में भारी गिरावट आई है। कर्मचारियों की मांग है कि ‘सैमसंग’ उनके नए बने लेबर यूनियन, इंडियन लेबर वेलफ़ेयर यूनियन (एसआईएलडब्ल्यूयू) को मान्यता दे।

कर्मचारियों का कहना है कि इसी यूनियन के ज़रिए वे कंपनी प्रबंधन से बेहतर मेहनताने और काम के वक़्त से जुड़ी बातचीत कर सकते हैं। चेन्नई में स्थित ‘सैमसंग’ के प्लांट में लगभग दो हज़ार कर्मचारी काम करते हैं, जहां पर घरों में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बनाए जाते हैं। ‘सैमसंग’ भारत से हर साल 12 करोड़ डॉलर की कमाई करता है और इस कमाई का लगभग एक तिहाई हिस्सा चेन्नई की प्लांट से ही आता है।

‘सैमसंग इंडिया’ ने एक बयान जारी करते हुए कहा है, कर्मचारियों की भलाई ही कंपनी की प्राथमिकता है। हमने चेन्नई के प्लांट में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों से बातचीत शुरू कर दी है। हम जल्द ही कर्मचारियों के सभी मुद्दों को सुलझा लेंगे। वहीं पुलिस ने बिना मंज़ूरी मार्च निकालने पर 104 कर्मचारियों को हिरासत में भी लिया था। हालांकि बाद में उनको छोड़ भी दिया गया।

pnn24.in

Recent Posts

ज़मीनी विवाद के कारण दलित बस्ती में लगाया दबंगों ने आग, आधिकारिक पुष्टि कि 21 घर जलकर हुवे ख़ाक, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा 80 घर जले

माही अंसारी डेस्क: बिहार में नवादा ज़िले के मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णानगर में एक…

7 hours ago

बुलेट से बैलट की तरफ बढ़ा जम्मू कश्मीर, हुआ प्रथम चरण में रिकॉर्ड तोड़ मतदान

आदिल अहमद डेस्क: बुधवार को जम्मू-कश्मीर में पहले चरण का मतदान हुआ। इस दौरान लोग…

7 hours ago

लेबनान: वाकी टाकी और पेजर धमाको में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 32, जारी है घायलों का इलाज

आफताब फारुकी डेस्क: लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 18 सितंबर को हुए…

7 hours ago

लेबनान में फिर पेजर ब्लास्ट, 3 की मौत कई घायल

आफताब फारुकी डेस्क: लेबनान में पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद बेरूत के नज़दीक फिर…

1 day ago

जाने कब आ सकता है उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का परिणाम

माही अंसारी डेस्क: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी होने के बाद…

1 day ago