Jammu & Kashmir

जम्मू कश्मीर: गांदरबल चरमपंथी हमले में घायलों से किया एलजी मनोज सिन्हा ने मुलाकात

ईदुल अमीन

डेस्क: जम्मू-कश्मीर लेफ़्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने चरमपंथी हमले में घायल हुए लोगों से सोमवार को मुलाक़ात की। जम्मू कश्मीर के लेफ़्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा के ऑफिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने श्रीनगर में स्थित अस्पताल में घायल मजदूरों से मुलाकात की।

मनोज सिन्हा ने कहा, ‘मैं चोटिल लोगों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद प्रदान करने का निर्देश दिया।’ गांदरबल ज़िले में एक निर्माणाधीन सुरंग के पास चरमपंथी हमले में एक डॉक्टर और छह मजदूरों की मौत हो गई थी।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि चरमपंथी हमले में मारे गए लोगों की पहचान डॉ। शाहनवाज़, फ़हीम नज़ीर, कलीम, मोहम्मद हनीफ़, शशि अबरोल, अनिल शुक्ला और गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात चरमपंथियों ने हमला किया है। इसमें घायल हुए पाँच लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

pnn24.in

Recent Posts

बहराइच हिंसा: भाजपा बनाम भाजपा हुआ मुद्दा, भाजपा विधायक ने भाजयुमो अध्यक्ष सहित 7 पर गंभीर आरोप लगाते हुवे दर्ज करवाया ऍफ़आईआर

नूर आलम बहराइच: बहराइच के महसी विधानसभा से भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने बीजेपी नगर…

6 hours ago

लंका पुलिस ने लाखो की अवैध अफीम के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ए0 जावेद वाराणसी: वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की लंका पुलिस पुलिस ने डाफी टोल प्लाजा के…

6 hours ago

जम्मू कश्मीर के गांदरबल में हुवे आतंकी हमले पर बोली प्रियंका गांधी ‘यह मानवता के विरुद्ध अपराध, इसके खिलाफ पूरा देश एकजुट है’

आदिल अहमद डेस्क: जम्मू कश्मीर के गांदरबल ज़िले में हुए चरमपंथी हमले में मज़दूरों की…

9 hours ago

बोले शिवसेना नेता संजय राऊत ‘कांग्रेस एक राष्ट्रीय और भाजपा से भी बड़ी पार्टी है’

आफताब फारुकी डेस्क: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले संजय राउत ने कांग्रेस पार्टी और बीजेपी…

9 hours ago