Politics

बोले शिवसेना नेता संजय राऊत ‘कांग्रेस एक राष्ट्रीय और भाजपा से भी बड़ी पार्टी है’

आफताब फारुकी

डेस्क: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले संजय राउत ने कांग्रेस पार्टी और बीजेपी दोनों पर बयान दिया है। महाविकास अघाड़ी के घटक दल शिव सेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने कहा, ‘कांग्रेस एक राष्ट्रीय और बीजेपी से भी बड़ी पार्टी है। अलग-अलग देशों में भी कांग्रेस के नाम से कई पार्टियां हैं, तो बड़ी पार्टियों से हम क्या बात करेंगे। दिल्ली में उनके हाई कमांड से बात हो रही है। महाराष्ट्र के सभी नेता हमारे मित्र हैं।’

महाराष्ट्र में कांग्रेस, शिव सेना (उद्धव गुट) और एनसीपी (शरद पवार गुट) महाविकास अघाड़ी (गठबंधन) का हिस्सा हैं। संजय राउत ने बीजेपी को लेकर कहा कि बीजेपी अंतरराष्ट्रीय पार्टी है। उनसे हमारी जमी नहीं, अंतरराष्ट्रीय पार्टी से हम क्या बात करेंगे। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीख़ का एलान हो गया है। राज्य में एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। जबकि 23 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों का एलान होगा।

pnn24.in

Recent Posts

बहराइच हिंसा: भाजपा बनाम भाजपा हुआ मुद्दा, भाजपा विधायक ने भाजयुमो अध्यक्ष सहित 7 पर गंभीर आरोप लगाते हुवे दर्ज करवाया ऍफ़आईआर

नूर आलम बहराइच: बहराइच के महसी विधानसभा से भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने बीजेपी नगर…

6 hours ago

लंका पुलिस ने लाखो की अवैध अफीम के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ए0 जावेद वाराणसी: वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की लंका पुलिस पुलिस ने डाफी टोल प्लाजा के…

6 hours ago

जम्मू कश्मीर के गांदरबल में हुवे आतंकी हमले पर बोली प्रियंका गांधी ‘यह मानवता के विरुद्ध अपराध, इसके खिलाफ पूरा देश एकजुट है’

आदिल अहमद डेस्क: जम्मू कश्मीर के गांदरबल ज़िले में हुए चरमपंथी हमले में मज़दूरों की…

9 hours ago

जम्मू कश्मीर: गांदरबल चरमपंथी हमले में घायलों से किया एलजी मनोज सिन्हा ने मुलाकात

ईदुल अमीन डेस्क: जम्मू-कश्मीर लेफ़्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने चरमपंथी हमले में घायल हुए लोगों…

9 hours ago