मौसम विभाग ने दिया इन 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, 20 सितम्बर तक जारी रहेगा अलर्ट

मो0 कुमेल

डेस्क: कही बारिश से हाल बेहाल है तो कही उमस ने लोगो को परेशान कर रखा है। बारिश होने के बाद हो रही उमस ने लोगो को परेशान कर रखा है। वही चल रहे इस बारिश के दौर से राहत भी मिल रही है। कही भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी समस्या भी है तो वही कही बारिश होने के बाद उमस। इस बीच मौसम विभाग ने फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 20 सितंबर तक 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ शामिल हैं। दिल्ली में भी बारिश हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसूनी रेखा राजस्थान, मध्य प्रदेश और ओडिशा से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से हरियाणा, पंजाब, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के पूर्वी हिस्से में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार,अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश संभव है। पूर्वी राजस्थान में मध्यम से भारी बारिश संभव है। पूर्वी गुजरात, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

उत्तर प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिल्ली, शेष हरियाणा और पंजाब, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश संभव है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 तारीख के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश में हल्की/मध्यम से व्यापक वर्षा/आंधी और बिजली गिरने के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है; 16 को विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश; 19 सितंबर को छत्तीसगढ़, 17 तारीख के दौरान दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की भी संभावना है।

18 सितंबर के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र और 16 सितंबर को मराठवाड़ा में हल्की/मध्यम से व्यापक वर्षा/आंधी और बिजली गिरने के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 17-19 सितंबर के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ, 16 तारीख को उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है; 16 और 17 सितंबर को गुजरात क्षेत्र में बारिश के आसार हैं। 17 को जम्मू संभाग, 16 को दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश; 16 और 17 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की भी संभावना है।

18 और 19 तारीख को ओडिशा में हल्की/मध्यम से व्यापक वर्षा/आंधी और बिजली गिरने के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है; 17-18 सितंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 16 तारीख को तटीय कर्नाटक में हल्की/मध्यम से व्यापक वर्षा के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 18 और 19 सितंबर को असम और मेघालय तथा 17-19 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की/मध्यम छिटपुट से लेकर काफी व्यापक वर्षा/तूफान के साथ छिटपुट भारी वर्षा की संभावना है।

मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हुई। ओडिशा, विदर्भ, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश, केरल, तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड, जम्मू संभाग, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और उत्तरी कोंकण और हिमाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हुई। पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मणिपुर, मिजोरम, तेलंगाना और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हुई। वही पूर्वोत्तर भारत, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी गुजरात, तमिलनाडु, कोंकण और गोवा, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में हल्की बारिश हुई।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *