अक्टूबर माह में लगेगा सूर्य और चंद्र ग्रहण दोनों, जाने सूतक कॉल और अन्य सम्बंधित जानकारी

प्रमोद कुमार

डेस्क: इस साल 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण होना है, जिसमे एक सूर्य और एक चंद्र ग्रहण लग चुका है। अब बाकी के दोनों ग्रहण अक्टूबर माह में ही लगने वाले हैं। इस साल 4 ग्रहण में पहला सूर्य ग्रहण होगा। यह गोद 20 अप्रैल को लगा था उसके बाद दूसरा चंद्र ग्रहण 5 मई को लगा था। अब बाकी के दोनो ग्रहण अक्टूबर में ही लगने वाले हैं।

साल का तीसरा ग्रहण एक बार फिर सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ये 14 अक्टूबर को होगा। यह एक गोलाकार सूर्य ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ग्रहण टेक्सास, मैक्सिको, मध्य अमेरिका, कोलंबिया, ब्राजील के कुछ हिस्सों, अलास्का और अर्जेंटीना में दिखाई देगा।

साल का चौथा और आखिरी ग्रहण 28 अक्टूबर को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण होगा। यह ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में शरद पूर्णिमा के दौरान दिखाई देगा। तो इसका सूतक काल मान्य होगा। यह एक आंशिक चंद्र ग्रहण है और भारत के अलावा, यह यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तर-दक्षिण अफ्रीका, आर्कटिक, अंटार्कटिका, प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागरों सहित एशिया के कई हिस्सों में दिखाई देगा। इसीलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा

साल 2023 का दूसरा चंद्र ग्रहण और आखिरी ग्रहण 28-29 अक्टूबर की रात लगने वाला है। इस ग्रहण को यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया समेत संसार के कई हिस्सों से देखा जा सकेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा जिसमें चंद्रमा के कुछ हिस्से पर ही ग्रहण लगता है। ऐसा तब होता है जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच से गुजरती है और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है।

यह ग्रहण 29 अक्टूबर, शुक्रवार 1:06 एएम पर दिखेगा और 2:22 एएम पर समाप्त हो जाएगा। इस ग्रहण में चंद्रमा का रंग संतरी जैसा दिखता है। साल के दूसरे चंद्र ग्रहण को भारत से देखा जा सकता है इसीलिए धार्मिक आधार पर इसका सूतक काल मान्य होगा। नई दिल्ली में 29 अक्टूबर 01:44:05 एएम पर अधिकतम ग्रहण देखने को मिलेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। pnn24 न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *