भाजपा मुहम्मद बिन तुगलक की तरफ इतिहास बदल रही है: ममता बनर्जी

ईदुल अमीन

डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कथित राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में पूर्व खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक के घर ईडी की तलाशी के मुद्दे पर केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला किया है। उन्होंने भाजपा सरकार की तुलना मुहम्मद बिन तुगलक से करते हुए कहा कि वह इतिहास बदलने का प्रयास कर रही है।

ममता बृहस्पतिवार को अपने कालीघाट स्थित आवास के पास पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने यूनेस्को की हेरिटेज सूची में शामिल होने के बाद शांतिनिकेतन स्थित विश्व भारती विश्वविद्यालय में लगे शिलालेख से रवींद्रनाथ ठाकुर का नाम हटाने का जिक्र करते हुए इस मुद्दे पर आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने विवि प्रबंधन को शिलालेख में बदलाव के लिए 24 घंटे का समय दिया है। उन्होंने स्कूली पुस्तकों में इंडिया की जगह भारत लिखने के फैसले की भी आलोचना की। ममता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बदले की भावना से राजनीति करते हुए इतिहास बदलने का प्रयास कर रही है।

अचानक हर जगह से इंडिया नाम को क्यों हटाया जा रहा है? इतना डर किस बात से है? ध्यान रहे कि एनसीईआरटी किताबों के अगले सेट में इंडिया का नाम बदलकर भारत कर दिया जाएगा। यह प्रस्ताव कुछ महीने पहले दिया गया था और अब इसे स्वीकार कर लिया गया है। ईडी के अभियान का जिक्र करते हुए ममता ने कहा कि मंत्री ज्योतिप्रिय का स्वास्थ्य खराब है और उनको मधुमेह की बीमारी है। अगर उनकी मौत हुई तो भाजपा और ईडी के खिलाफ एफआईआर दायर की जाएगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव से पहले देशभर में विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ ईडी की छापेमारी का गंदा खेल खेल रही है। ममता ने सवाल किया कि आखिर भाजपा के नेताओं के घरों की तलाशी क्यों नहीं ली जा रही है? मुख्यमंत्री ने ईडी की आलोचना करते हुए कहा कि सांसद अभिषेक बनर्जी से वर्ष 1981-82 के दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। उस समय अभिषेक का जन्म भी नहीं हुआ था।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *