छत्तीसगढ़: एग्जिट पोल बता रहे कांटे की टक्कर में कांग्रेस बढ़त पर है

शफी उस्मानी

डेस्क: मतदान होने के बाद देशभर की निगाहें अब इसके नतीजों पर टिकी हुई हैं। दो चरणों के तहत 7 नवंबर और 17 नवंबर को हुए मतदान के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। फिलहाल एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ रहे हैं। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त का अनुमान लगाया जा रहा है, लेकिन BJP भी पीछे नहीं है। इसकी पहले से उम्मीद लगाई जा रही थी। पोल में कांग्रेस और BJP के बीच कांटे की टक्कर नज़र आ रही है।

छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभाएं हैं। 30 नवंबर की शाम को सामने आए एग्जिट पोल के आंकड़ों में कांग्रेस को 40 से 50 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं बीजेपी 36 से 46 सीटें जीत सकती है। अगर नतीजा लगभग यही निकला तो छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल फिर से सरकार बना सकते हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने के लिए 46 सीटें चाहिए। ऐसे में एग्जिट पोल के नतीजे देखते हुए चुनावी पंडित छत्तीसगढ़ में टाय होने की स्थिति बनने का भी जिक्र कर रहे हैं। सर्वे में BJP अपना ग्राउंड काफी रिकवर करती दिख रही है। वोट शेयर में भी BJP और कांग्रेस के बीच सिर्फ 1 फीसदी का फासला नज़र आ रहा है। एग्जिट पोल के नतीजों में BJP के लिए 41% वोट शेयर और कांग्रेस के लिए 42% वोट शेयर का अनुमान लगाया गया है।

दूसरे मीडिया हाउस के सर्वे में भी कांग्रेस को BJP के मुकाबले बढ़त मिलने का अनुमान लगाया है। ABP न्यूज- C वोटर का एग्जिट पोल BJP: 36-48, कांग्रेस: 41-53 और अन्य को 0 जबकि दैनिक भास्कर का एग्जिट पोल BJP: 35-45, कांग्रेस: 46-55 सीट दिखाई दे रही है। इंडिया टीवी- CNX का एग्जिट पोल में BJP: 30-40, कांग्रेस: 46-56 सीट मिल रही है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *