एक रात की दुल्हन: सिर्फ सुहागरात के लिए करती थी शादी, सुबह पति के उठने से पहले उसको ‘एड्स’ का तोहफा देकर हो जाती थी फुर्र, हकीकत जान उड़ गए होश, 3 दूल्हो को तलाश चुकी है पुलिस अभी भी 5 की तलाश जारी

संजय ठाकुर

डेस्क: मुज़फ्फरनगर पुलिस ने एक लूट की घटना का खुलासा करते करते एक ऐसी दुल्हन को गिरफ्तार किया है जो सिर्फ एक रात की दुल्हन बनती थी। सुहागरात के बाद पति के उठने से पहले ही उसको तोहफे में एड्स देकर फरार हो जाती थी। इसका अपना एक गैंग है और वह गैंग अब पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। मगर मुज़फ्फरनगर पुलिस को इस ‘एक रात की दुल्हन’ के शिकार हुवे 5 अन्य पतियों की तलाश है।

मुज़फ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में एक दूल्हे ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस इस एक रात की दुल्हन की खोजबीन में लग गई। आखिरकार दो महीने की मेहनत के बाद पुलिस को दुल्हन और उसके खानदान का पता लग गया। 6 मई के रोज दुल्हन समेत उसका फर्जी परिवार, जिसमें भाई, मां-बाप, फूफा समेत कुल सात आरोपी शामिल थे, गिरफ्तार हो गये। पुलिस ने इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 406 और 420 का मुकदमा दर्ज कर लिया और भारी मात्रा में दूल्हों से लूटी नगदी और जेवरात बरामद कर लिये। मालूम हुआ की इस गैंग ने शादी के नाम पर कई परिवारों को ठगा है और हर बार सुहगरात के बाद घर का जेवर और नगदी उड़ा कर गायब हो जाते थे।

मगर बात यही तक नही रुकी शादी करने के बाद अपने पति के साथ बस सुहागरात के लिये रुकने वाली इस एक रात की दुल्हन की कहानी और भी डराने वाली है। यह एक रात की दुल्हन अगली सुबह पति के सो कर उठने से पहले ही गायब हो जाती थी। मगर अपने पीछे पति को मौत का तोहफा यानी AIDS का वायरस दे जाती थी। पुलिस इस एक रात की दुल्हन के शिकार अब तक तीन लोगों की पहचान कर चुकी है, जबकि इस जहरीली दुल्हन के साथ सुहागरात मना चुके पांच दूल्हों की तलाश अब भी जारी है।

फिलहाल यह एक रात की कातिल दुल्हन मुजफ्फरनगर जेल में कैद है। दरअसल इस दुल्हन ने अपनी आखिरी शादी मुजफ्फरनगर के तितावी थानाक्षेत्र के रहने वाले एक शख्स से इसी मार्च में की थी। विदाई के बाद दुल्हन ससुराल आई तो साथ में उसका भाई भी बहन को ससुराल तक छोड़ने आया। रात को सब सोए तो दुल्हन भी पति के साथ सुहाग की सेज पर सो गई। मगर दूल्हा अगली सुबह जब सुहागरात की खुमारी से बाहर आया तब तक दुल्हन और उसका भाई घर में रखे जेवर, नगदी, कीमती सामान, यहां तक कि मोबाइल तक लेकर चंपत हो चुके थे।

दूल्हे ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस इस एक रात की दुल्हन की खोजबीन में लग गई। आखिरकार दो महीने की मेहनत के बाद पुलिस को दुल्हन और उसके खानदान का पता लग गया। मगर लुटेरी दुल्हन और उसके गैंग की तलाश में निकली पुलिस को इस गिरफ्तारी की सफलता खुशी से ज्यादा उलझन का सबब बन गई। क्योंकि पुलिस के हाथों पकड़े जाते ही दुल्हन ने बड़े ही बेबाक ढंग से पुलिस को बताया कि ‘मुझे एड्स है’। जाहिर था पुलिस ने फौरन दुल्हन का मेडिकल टेस्ट कराया और जब रिपोर्ट आई तो दुल्हन का दावा सही निकला। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक दुल्हन एचआईवी पॉजिटिव थी, यानी उसे एड्स की खतरनाक और जानलेवा बीमारी थी। इस बाबत जब पुलिस ने दुल्हन से पूछताछ की तो पता लगा कि उसे इस बीमारी के बारे में पहले से पता था। साल भर पहले ही उसकी तबियत खराब रहने लगी थी और तब उसने अपनी जांच एक अस्पताल में करवाई थी। एचआईवी पॉजिटिव की रिपोर्ट आते ही उसके इलाज की जिम्मेदारी एक एनजीओ ने ले ली थी और कुछ दिनों तक उसका इलाज भी चला। मगर इस एक रात की दुल्हन को ससुराल की तरह ही अस्पताल की बंदिशें भी पसंद नहीं थी लिहाजा उसने अपना फोन बंद किया और अस्पताल से फरार हो गई। एनजीओ के लोग उसे ढूंढते रहे और वह दोबारा अपने काम पर लग गई।

इतनी जानकारी मिलते ही पुलिस समझ गई कि उसके हाथ जो एक रात की दुल्हन लगी है वो किसी यमराज से कम नहीं है। क्योंकि शादी के बहाने दूल्हे और उसके घरवालों को लूटने वाली ये दुल्हन जिस-जिस घर में सोई है उसने वहां शर्तिया मौत बांटी है। पुलिस ने इसके बाद दुल्हन के संपर्क में आए तीन दूल्हों को ट्रेस कर उनका एचआईवी टेस्ट करवाया है और तीनों एचआईवी पॉजिटिव यानी एड्स के पेशेंट निकले हैं। अब पुलिस पांच और ऐसे बदकिस्मत दूल्हों की तलाश कर रही है जो इस दुल्हन के एक रात के दूल्हे बन चुके हैं। न जाने अपना सब कुछ लुटा चुके ये दूल्हे अब किस हालत में होंगे और इस जालिम दुल्हन के एक रात के धोखे के असली मायने ये जानेंगे तो इन पर क्या बीतेगी। और अगर इनमें से किसी को इस बीच अपनी मन माफिक दुल्हन मिल गई होगी तो एड्स की जो सौगात इस दुल्हन ने अपने दूल्हों को बांटी थी वो उनके जरिये और कहां-कहां पहुंची होगी।

फिलहाल मुजफ्फरनगर जेल में हेल्थ डिपार्टमेंट की निगरानी में इस दुल्हन का इलाज चल रहा है और जेल के अंदर भी इस पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। पुलिस की कोशिश है कि केस की तफ्तीश पूरी कर इस खतरनाक दुल्हन को जल्द से जल्द और कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। क्योंकि अगर इस मौत को गलती से भी जमानत मिल गई तो यमराज बन न जाने ये और कितने दूल्हों को तबाह कर उनके घर में कहर ढाएगी।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *