कोलकाता में लेडी डॉक्टर के साथ हुई घटना से आक्रोश, मुंह पर पट्‌टी बांध महिला मोर्चा ने निकला मौन कैंडिल मार्च, दर्ज करवाया विरोध

तारिक़ खान

प्रयागराज: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दर्दनाक घटना से देश भर के डॉक्टर सडको पर उतर गए हैं। अब भाजपा महिला मोर्चा भी डॉक्टरों के समर्थन में उतर गई है। शुक्रवार को नैनी में महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डा. कीर्तिका अग्रवाल की अगुवाई में मौन कैंडिल यात्रा निकाली गई। सरगम चौराहे से निकली यह यात्रा भीमराम अंबेडकर की प्रतिमा स्थल तक गई। इसमें सभी महिलाएं अपने मुंह पर काली पट्‌टी बांधकर और हाथों में कैंडिल लेकर चल रही थीं। यहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए।

मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री डॉ कीर्तिका ने कहा कि “लेडी डॉक्टर के साथ बहुत ही घिनौनी हरकत हुई है। हम सब महिलाएं इसका विरोध करते हैं। महिला की कोई जाति नहीं होती है, एक महिला का अपना एक सम्मान होता है। इस घटना से पूरे देश की महिलाओं में आक्रोश है। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानति जी के नेतृत्व में पूरे देश में हम लोग मौन कैंडिल मार्च निकाल कर पीड़ित परिवार के साथ न्याय करने की मांग भी करते हैं।”

इस मौके पर जिला अध्यक्ष सविता मिश्रा जिला उपाध्यक्ष कल्पना तिवारी जिला उपाध्यक्ष शोभा द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष शालिनी श्रीवास्तव, आस्था पांडे, सुमन गौतम, मंडल अध्यक्ष मिथिलेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आरती सिंह, जिला मंत्री शर्मिला सिंह,  विभा सिंह, आदि उपस्थित रहीं।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *