पैगम्बर मुहम्मद (स0अ0व0) पर रामगिरी महाराज द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर नाराज़ मुस्लिम समाज के विरोध पर रामगिरी महाराज के समर्थन में भाजपा विधायक ने निकाला मार्च, कहा ‘मस्जिदों में आकर…’, विवादों के बाद भी कायम है भाजपा विधायक अपने बयान पर

आफताब फारुकी

डेस्क: अपने बयान को लेकर चर्चाओं में अक्सर रहने वाले भाजपा विधायक नितेश राणे एक बार फिर विवादों में है। महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक भाषण के दौरान उन्होंने सरेआम मुस्लिम समुदाय के लोगों को चुन-चुन कर मारने की धमकी दी है। इस बयान को लेकर नितेश राणे के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ है। उन पर भड़काऊ भाषण देने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है। विवाद के बाद नितेश राणे का कहना है कि वह अपने बयान पर कायम है और माफ़ी नही मांगेगे। उन्होंने कहा कि वह पहले हिन्दू है। सोशल मीडिया पर नितेश राणे का वह विवादित बयान जमकर वायरल हो रहा है।

खबर है कि नितेश राणे के खिलाफ अहमदनगर जिले के तोफखाना पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। तोफखाना पुलिस नितेश राणे को नोटिस भेजकर पुछताछ के लिए बुलाएगी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ दिन पहले आध्यात्मिक गुरू रामगिरी महाराज ने पैगंबर मोहम्मद पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसको लेकर राज्य के अलग-अलग जिलों मे उनके खिलाफ मोर्चे निकाले गए थे। फिर कई लोगों ने रामगिरी महाराज के समर्थन में भाजपा विधायक नितेश राणे के नेतृत्व मे मोर्चा निकाला। इसी दौरान उन्होंने विवादित बयान दे दिया। बोले, कि अगर ‘महाराज रामगिरी के लिए किसी ने कुछ कहा तो मस्जिदों में आकर चुन चुन कर मरेगे।’ यह विवादित बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया।

विवादित टिप्पणी पर AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने लिखा कि ‘महाराष्ट्र अहमदनगर में बीजेपी विधायक नितेश राणे पुलिस प्रशासन के सामने खुली धमकी दे रहे हैं कि मुसलमानों को मस्जिद में घुस कर चुन-चुन कर मारेंगे। पूरी स्पीच में मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं। ये भड़काऊ भाषण हेट स्पीच है। बीजेपी महाराष्ट्र में चुनाव के पहले सांप्रदायिक हिंसा कराने की कोशिश कर रही है।’  वारिस पठान ने डीजीपी मुख्यमंत्री से मांग किया है कि मामले का संज्ञान लेकर नितेश राणे को गिरफ्तार करे।

वही इतना कुछ होने के बाद भी नितेश राणे अपने बयान पर कायम रहने की बात करते है। नितेश राणे ने इंडिया टुडे से बात करते हुवे कहा है कि ‘मैं माफी क्यों मांगू। विधायक होने से पहले मैं एक हिंदू हूं। मैं अपने बयान पर कायम हूं। उन्हें सर तन से जुदा जैसी टिप्पणी बंद करनी चाहिए।’ फिलहाल इस मामले में सोशल मीडिया पर नितेश राणे के विरोध में स्वर उठ रहे है तो दूसरी विचारधारा के लोग नितेश राणे के समर्थन में बाते कर रहे है।

 

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *