पीएम मोदी पर हमलावर होते हुवे बोले खरगे ‘नरेंद्र मोदी हमेशा कहते हैं कि कांग्रेस अर्बन नक्सल की पार्टी है, उनकी ही पार्टी टेररिस्ट की पार्टी है

ईदुल अमीन

डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कांग्रेस पर अर्बन नक्सल का आरोप लगाये जाने के बाद कांग्रेस ने आज पलटवार करते हुवे भाजपा को आतंकवादियों की पार्टी करार दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय जनता पार्टी को आतंकवादी की पार्टी कहते हुवे आरोप लगाया है कि नरेंद्र मोदी हमेशा कहते हैं कि कांग्रेस अर्बन नक्सल की पार्टी है। उनकी ही पार्टी टेररिस्ट की पार्टी है। उन्होंने कहा कि जो लोग अल्पसंख्यकों को धमकाते और लिंचिंग करते हैं, प्रधानमंत्री उनका सपोर्ट करते हैं।

पीएम् मोदी पर निशाना साधते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि ‘अब तक तो चुप बैठे थे। रिजल्ट आने के बाद जो बुद्धिजीवी हैं, उन्हें पीएम अर्बन नक्सल बोलते हैं। कांग्रेस को नक्सल बोलते हैं। ये उनकी आदत है। उनकी खुद की पार्टी टेररिस्ट की पार्टी है, जो लिंचिंग करते हैं। लोगों को मारते हैं। शेड्यूल कास्ट के लोगों के मुंह में पेशाब करते हैं। ट्राइबल लोगों को लाकर रेप करते हैं। जो लोग भी ऐसा करते है उनको ये लोग सपोर्ट करते हैं। मोदी की गवर्नमेंट जहां-जहां है वहां पर शेड्यूल कास्ट पर अत्याचार हो रहा है। खास कर ट्राइबल लोगों पर होता है। ऊपर से ये लोग कहते हैं कि देखिए तुम्हारे ऊपर अन्याय हो रहा है। क्या हुकूमत हमारी है। गवर्नमेंट तुम्हारी है तुम कंट्रोल कर सकते हो। लेकिन मोदी की आदत है, ऐसा बोलने की।’

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक बीती 9 अक्टूबर को पीएम मोदी हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत के बाद ‘अर्बन नक्सल’ का जिक्र किया था। महाराष्ट्र में वर्चुअल माध्यम से परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा चुनाव में भाजपा की जीत देश के मूड को दर्शाती है और लोगों ने दिखा दिया है कि वे कांग्रेस और ‘अर्बन नक्सल’ की घृणित साजिशों के शिकार नहीं होंगे।

इसके पहले 5 अक्टूबर को भी महाराष्ट्र के वाशिम में एक सभा को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को नक्सलियों से मिले होने का आरोप लगाया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस को शहरी नक्सलियों के एक समूह द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को लगता है कि अगर सब एक हो गए तो देश को बांटने का उनका एजेंडा विफल हो जाएगा। हर कोई देख सकता है कि कांग्रेस उन लोगों के साथ कितनी निकटता से खड़ी है जो भारत के लिए अच्छे इरादे नहीं रखते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस दलितों को और गरीबों को गरीब ही रखना चाहती है। इसलिए कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है। पीएम ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को शहरी नक्सली चला रहे हैं। कांग्रेस देश को बांटना चाहती है, इसलिए वह सभी को बांटने की कोशिश कर रही है। इसलिए, कांग्रेस पार्टी की साजिश को नाकाम करने के लिए एकजुट हो जाएं। यह समय एक होने का है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *