इलाहबाद में हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न कार्यो का शुभारम्भ, शिलान्यास एवं लोकार्पण

कानिष्क गुप्ता

इलाहाबाद। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, जहाजरानी, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री, भारत सरकार नितिन गडकरी ने अपने इलाहाबाद भ्रमण के दौरान आज परेड ग्राउण्ड स्थल में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के विभिन्न कार्यो का शुभारम्भ, शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। जिसमें एनएच-27 में इलाहाबाद का चार लेन चौड़ीकरण, लम्बाई 41.34 किमी, लागत 775 करोड़ का लोकार्पण, एनएच 2 मे हण्डिया-औराई खण्ड का छः लेन में चौडीकरण, लम्बाई 53.154 किमी, लागत 1813 करोड़, पुरामुफ्ती-कौडिहार इलाहाबाद इनर रिंग रोड, फेज-1 का चार लेन में निर्माण, लम्बाई 15.00 किमी, लागत 830 करोड़, एनएच 96 में इलाहाबाद बाईपास से इलाहाबाद सिटी तक चार लेन पेब्ड शोल्डर सहित चौडीकरण एवं सुदृढीकरण, लम्बाई 17.77 किमी, लागत 314 करोड का  शिलान्यास तथा एनएच 96 में फाफामऊ, इलाहाबाद में गंगा नदी पर नया छः लेन सेतु का निर्माण, लागत 1900 करोड़ का शुभारम्भ किया।

मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग ने आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि  प्रयाग की भूमि ऐतिहासिक भूमि है तथा भारतीय संस्कृति, विरासत एवं इतिहास की प्रतीक भी है। प्रयाग की धरती पर कुम्भ 2019 का आयोजन किया जाना है जिसकी तैयारी उत्तर प्रदेश की सरकार पूरे लगन एवं जोश के साथ कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से उत्तर प्रदेश में 2 लाख करोड की सड़कों का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि देश को प्रगति एवं विकास की ओर ले जाने के लिए उद्योग एवं खेती आवश्यक होती है।

उन्होंने कहा कि उद्योग के लिए आवश्यक व्यवस्थाये सुनिश्चित करनी होगी जिसमें बिजली, दूरसंचार, सड़क, पानी इत्यादि को दूरूस्त रखना होगा। उन्होने कहा कि उद्योग आने से लोगों को रोजगार उपलब्ध होंगे। इसी तरह किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिले तथा उनके हाथो को मजबूत किया जाय। मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग ने कहा कि सड़कों का जो निर्माण किया जा रहा है वह 250 से 300 साल तक पूर्णतः गड्ढा मुक्त रहेगी। उन्होंने कहा कि सड़को की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का कोई समझौता नही किया जाता है। उन्होंने मंच के माध्यम से ठेकेदार को भी चेतावनी देते हुए कहा कि गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार कि कोई लापरवाही किये जाने पर सख्त कार्रवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि 7643 किमी. राष्ट्रीय राजमार्ग को बढाते हुए लगभग दुगना 14000 किमी. तक का राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया जा चुका है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत साढे 6 लाख गांवो में से 1 लाख 70 हजार गांवो को सड़को से जोड़ने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि गंगा नदी के साथ उप नदियों को भी निर्मल एवं अविरल बनाने का कार्य किया जायेगा। मार्च 2019 के पूर्व गंगा नदी को निर्मल एवं अविरल करने का संकल्प लिया गया है।

उन्होंने कहाकि अवशिष्ट तरल एवं पदार्थो का उपोयग कर उसे इस्तेमाल मे लाकर बायो टेक्नोलाजी के माध्यम से बायो सीएनजी बसे चलायी जायेगी जिससे लोगो को रोजगार उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि गंगा रिवर फ्रंट पर 10 करोड़ के पेड लगाये जायेंगे तथा हर पेड की इन्ट्री होगी। जिसमें विभिन्न संस्थाये के सहयोग की अपेक्षा की गयी। गंगा ग्राम के नाम पर व्यवस्थाये सुद्दढ कतरे हुए आदर्श ग्राम की अवधारणा को साकार किया जायेगा तथा गंगा के किनारो पर घाटों एवं धर्मशालोँ का निर्माण, सडक का निर्माण करने के साथ लाईट शो भी किया जायेगा। इन कार्यो को जनसहयोग के माध्यम से किया जायेगा। 5500 वल्ड बैंक के सहयोग से गंगा में जलमार्ग का निर्माण किया जा रहा है। वाराणसी, हल्दिया, शादीगंज और गाजीपुर चार जगहों पर कार्य शुरू हो गया है।

उन्होंने कहा कि जल मार्ग से यात्रा करना अन्य साधनों से बहुत सस्ता रहेगा। रीवर ट्राफिक कन्ट्रोल सिस्टम कुम्भ के पहले वाराणसी से इलाहाबाद आ जायेगा। उन्होंने कहा कि जल्दी ही संगम पर पानी का जहाज उतारा जायेगा। जल एवं स्थल पर चलने वाली बसे भी चलायी जायेगी। वल्ड बैंक के द्वारा वाराणसी से इलाहाबाद तक के लिए जलमार्ग को लिया गया है जिसमें चार रिवर बोर्ट बनाये जा रहे है जिसमें किला घाट, नैनी बिज्र, सोजन्य घाट एवं संगम घाट रहेंगे। 1 हजार लोगों की क्षमता वाले तीन बोटो को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जायेगा जिससे तीन हजार लोग जलमार्ग के माध्यम से यात्रा कर सके। यह कार्य कुम्भ के पूर्व शुरू कर दिये जायेंगे।

नितिन गटकरी ने कहा कि देश का किसान देश के लिए बिजली पैदा करे तथा पेट्रोल एवं डीजल का पर्याय दे। उन्होंने कहा कि इथेनाल के माध्यम से  बसे चलायी जा रही है जो लक्जरी बसों के जैसे चलती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी एयर कंडिशन लक्जरी बसों में चले ऐसी योजना तैयार की जा रही है। किसान के द्वारा तैयार किये जा रहे इथेनाल पर टैक्सी एवं बाइक बनायी जाय जिससे किसानो के हाथो को मजबूत किया जाय तथा बेरोजगारों को रोजगार मिले। उन्होंने कहा कि इथेनाल को उपयोग करने से प्रदूषण मुक्त वातावरण लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों एवं रिक्शा के माध्यम से लोगों को आवागमन की सस्ती सुविधा मिलेगी। इथेनाल बाइक टैक्सी भी चलायी जायेगी जिसके चालक महिला एवं पुरूष होगे। उन्होंने कहा कि इथेनाल एवं इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से 5 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। धनवान राज्य एवं धनवान लोग के संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलेगी। उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए दूर जाने की कोई जरूरत नही होगी उसे अपने ही क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध होगा।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्यो ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश एवं केन्द्र में उनकी सरकार बनने से विकास कार्यो में किसी प्रकार कोई बाधा नही आ रही है। उन्होंने कहा कि प्रयाग में आयोजित होना वाला ऐतिहासिक मेला के व्यवस्थाये सुव्यवस्थित करने लिए मेला प्राधिकरण का गठन किया गया है जिसके माध्यम से मेला की सारी व्यवस्थाये की जायेगी तथा आगामी कुम्भ को भव्य एवं दिव्य बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद को देश का ही नही बल्कि दुनिया का शहर बनाया जायेगा। कुम्भ के पहले गंगा जी को निर्मल एवं अविवरल बनाने का कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि विकास के संकल्प के साथ उनकी सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शास्त्री ब्रिज को आधुनिक तकनीको के माध्यम से सुदृढ़ किया जायेगा। प्रयाग में आयोजित होने वाले कुम्भ के पूर्व इलाहाबाद शहर में बहुत से विकास कार्य पूरे कर लिये जाने की कार्ययोजना तैयार कर ली है तथा उस पर तीव्रगति से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, जहाजरानी, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री, भारत सरकार नितिन गडकरी के द्वारा इलाहाबाद शहर के विभिन्न योजनाये लाये जाने के उनका धन्यवाद भी दिया।

स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि बडे स्तर पर विकास कार्य किया जा रहे जिसकी कल्पना नही की जा सकती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश एवं केन्द्र सरकार के सहयोग से विकास कार्यो को तीव्र गति से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश के लिए सड़को का होना आवश्यक होता है। 25 से 27 किमी. प्रति दिन सड़के बनायी जा रही है जो शीघ्र ही 35 से 40 किमी. प्रति दिन की जायेगी। सडके भारत के भाग्य रेखा का निर्माण करती है। उन्होंने कहा कि 7500 चिकित्सकों की कमी को दूर करते हुए 5500 चिकित्सकों को लेकर आया गया। स्वास्थ्य निति के माध्यम से लोगो और बेहतर सुविधाये दी जायेगी। उन्होंने कहा कि डफरिन एवं सप्रू को अपग्रेटेड किया जायेगा तथा जिला अस्तपतालो में सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउण्ड, एमआर आदि सुविधाये लोगों को दी जायेगी।

इस अवसर पर  केन्द्रीय राज्य मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार अनुप्रिया पटेल ने कहा कि किसी भी देश की आधार शिला उसकी सड़के होती है। जिससे विकास के कार्यो को गति मिलती है। उन्होंने विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला तथा बताया कि स्वास्थ्य केन्द्रो में 12 प्रकार की सुविधाये दी जायेगी।

कार्यक्रम का शुभारम्भ सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, जहाजरानी, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री, भारत सरकार नितिन गडकरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्यो, स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, केन्द्रीय राज्य मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार अनुप्रिया पटेल के द्वारा दीप प्रजज्वलित कर किया गया। सभी माननीय गणों को कुम्भ का आकर्षक चित्र भी भेंट किया गया। सांसद इलाहाबाद श्यमाचरण गुप्त, सांसद कौशाम्बी विनोद कुमार सोनकर, सासंद भदोही वीरेन्द्र सिंह, विधायक विक्रमाजीत मौर्य, हर्षवर्धन वाजपेई, प्रवीण पटेल सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *