जनचौपाल में सांसद भरत सिंह ने किया जन समस्याओ का निस्तारण

अंजनी राय

बलिया। सांसद भरत सिंह के द्वारा ग्राम उजियार में जनचौपाल का आयोजन किया गया जिसमे क्षेत्रीय जनता के समक्ष सरकार के जनहित के योजनाओं को बताया गया।

 सांसद ने जन चौपाल के माध्यम से जनता की समस्याए सुनी एवं निस्तारण किया। सांसद ने कहा कि भारत सरकार प्रधानमन्त्री के नेतृत्व में गरीबो एवं पिछडो के विकास के लिये कार्य कर रही है, गरीबो को नि:शुल्क गैस सिलेंडर का वितरण उज्ज्वला के माध्यम से किया जा रहा है, सरकार निचले तबके के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। भारत के नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार देश के विकास के लिए कार्य कर रही है। सांसद भरत सिंह ने जन चौपाल में क्षेत्रीय जनता की समस्याए सुनी एवं उसका निस्तारण किया, तथा जनहित की योजनाओं को लोगो को बताया।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, अरुण सिंह बंटू , कमलेश पाण्डेय, विनय राय, नन्द जी सिंह, शैलेश पाण्डेय, अनिल पाण्डेय,  सांसद प्रतिनिधि  अरुण सिंह गामा,  प्रेमप्रकाश सिंह पिंटू , आदेश सिंह, अनिल  पाण्डेय, विजय सिंह, कमलेश सिंह, मनोज कुशवाहा, रणधीर सिंह बब्बू , अमित अग्रवाल, विमलेश सिंह, चन्द्रशेखर सिंह आदि लोग साथ रहे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *