भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सचितानंद राय को उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया

विकास राय

गाजीपुर जनपद के भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सच्चितानंद राय चाचा को उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है।
राज्य सरकार ने मुरादाबाद के रामगोपाल उर्फ गोपाल अंजान को उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
खादी व ग्रामोद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी बोर्ड के अध्यक्ष होंगे।बोर्ड का गठन करते हुवे उपाध्यक्ष के अलावा छः लोगों को सदस्य भी बनाया गया है।
बोर्ड के प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने बताया की गाजीपुर से सच्चितानंद राय,गोरखपुर से लल्लन तिवारी, कानपुर देहात से वंशलाल कटियार, गोंडा के शेष नरायण मिश्रा, वाराणसी के दिलीप सोनकर व फर्रुखाबाद से राजेश्वर सिंह को सदस्य नियुक्त किया गया है।गाजीपुर से सच्चितानंद राय को सदस्य बनाये जाने पर भाजपा नेता बिजय शंकर राय ,विरेंद्र नाथ राय पूर्व प्रत्याशी मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र, कृष्णा नन्द राय जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा,रजनीकांत राय, हिमांशु राय प्रधान करकट पुर,राजेश राय प्रधान प्रतिनिधि करीमुद्दीनपुर,दिनेश राय गुड्डू,कृष्ण कांत राय, देवेंद्र सिंह देवा,विपिन विहारी सिंह टुनटुन, पं श्याम राज तिवारी सांसद प्रतिनिधि, प्रमोद राय,दिनेश वर्मा,जितेंद्र नाथ पाण्डेय, सम्पूर्णानन्द उपाध्याय, ओम प्रकाश कुशवाहा, शिब्बू मिश्रा,समेत ढेर सारे लोगों ने प्रशन्नता ब्यक्त किया है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *