पुरानी बनी हुई मज़ार की संपत्ति को वह बता रहा है अपनी, हिन्दू संगठनो ने उसका साथ देकर किया हंगामा

कनिष्क गुप्ता

इलाहाबाद : कौशांबी जिले में चरवा थाना क्षेत्र के बेरुआ गांव में मजार की भूमि को लेकर उपजे विवाद को लेकर हिन्दू संगठन कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे एएसपी, सीओ चायल व तहसीलदार ने घंटों मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया। विहिप कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है।

बेरुआ निवासी मोहम्मद शरीफ की मौत हो चुकी है। उसकी पत्नी आशमा निशां ने आठ साल पहले गांव के ही रामानुज से एक बिस्वा भूमि इकरारनामा कर रखा था। इसके कुछ हिस्से में आशमा घर बनाकर रहती है। जबकि शेष भाग में उसने मजार बना रखा है। गांव के ही राजेश पांडेय का दावा है कि जिस भूमि पर मजार बना हुआ है, वह उसकी है। उच्चाधिकारियोंके यहां शिकायत के बाद भी नाप न कराई गई तो उन्होंने इसकी जानकारी विहिप समेत अन्य हिन्दू संगठनों को दी। अफसरों की अनदेखी के चलते मंगलवार को हिन्दू संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता मंगलवार को बेरुआ गांव पहुंचे और नाप कराने की बात करने लगे।

सुचना पाकर मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, सीओ चायल राजकुमार त्रिपाठी, तहसीलदार संगमलाल गुप्ता समेत कानूनगो व लेखपाल ने आशमा निशां के इकरारनामा की पड़ताल की। महिला ने बताया कि वह इसकी हदबंदी करा चुकी है। अफसरों ने जांच के बाद ¨हदू संगठन के लोगों को समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि सीओ चायल ने उन्हें शांत कराया। दोपहर एक बजे से उपजे विवाद को अफसरों ने मशक्कत के बाद पांच बजे शांत करा लिया। हालांकि विवादित भूमि की नाप अब तक नहीं हो सकी है। इस पर ¨हदू संगठन कार्यकर्ताओं ने समस्या के समाधान शीघ्र करने की चेतावनी दी है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *