जाने कैसा होगा आपका दिन – सोमवार 20 अगस्त का राशिफल व पञ्चाङ्ग

पंडित रघुनाथ शास्त्री

सोमवार, अगस्त २०, २०१८ का पञ्चाङ्ग
सूर्योदय: ०६:०४ सूर्यास्त: १८:५५
हिन्दु सूर्योदय: ०६:०८ हिन्दु सूर्यास्त: १८:५१
चन्द्रोदय: १४:२६ चन्द्रास्त: २५:३७+
सूर्य राशि: सिंह चन्द्र राशि: वृश्चिक – २१:४२ तक
सूर्य नक्षत्र: मघा द्रिक अयन: दक्षिणायण
द्रिक ऋतु: वर्षा वैदिक अयन: दक्षिणायण
वैदिक ऋतु: वर्षा हिन्दु लूनर दिनांक
शक सम्वत: १९४० विलम्बी चन्द्रमास: श्रावण –
अमांत विक्रम सम्वत: २०७५ विरोधकृत्
श्रावण – पूर्णिमांत गुजराती सम्वत: २०७४
पक्ष: शुक्ल पक्ष तिथि: दशमी – २९:१६+ तक
नक्षत्र, योग तथा करण नक्षत्र: ज्येष्ठा – २१:४२ तक
योग: वैधृति – १५:१६ तक प्रथम करण: तैतिल – १६:१२ तक
द्वितीय करण: गर – २९:१६+ तक
अशुभ समय
दूमुहूर्त: १२:५५ – १३:४६ वर्ज्य: १९:५६ – २१:४२ १५:२८ – १६:१९
राहुकाल: ०७:४३ – ०९:१९ गुलिक काल: १४:०५ – १५:४०
यमगण्ड: १०:५४ – १२:३०
शुभ समय
अभिजीत मुहूर्त:  १२:०४ – १२:५५
अमृत काल:  ११:५९ – १३:४५

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9453555111 पर रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क

मेष – आज आप गुस्से पर नियंत्रण रखें। कोई भी कार्य या संबंध बिगाड़ने के पीछे गुस्सा वजह हो सकता है। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा।

वृष – आज कार्य सफलता में विलंब और शारीरिक अस्वस्थता के कारण आप हताश हो सकते हैं। अत्यधिक काम के बोझ से थकान और मानसिक बेचैनी हो सकती है। प्रवास में विघ्न आने की सम्भावना है।

मिथुन – आज  शारीरिक व मानसिक ताजगी और प्रफुल्लता का अनुभव होगा। कुटुंबजनों और मित्रों के साथ प्रवास एवं पार्टी का आयोजन होगा। मनोरंजन के लिए सभी सामग्री आज आपको उपलब्ध हो सकेगी

कर्क – आज के दिन आपको खुशी और सफलता मिलने के योग है।पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में सुख- शांति से दिन व्यतीत करेंगे। नौकरी करने वालों को लाभ होगा। विरोधियों को परास्त कर सकेंगे।

सिंह – आज लेखन, साहित्य के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करने की आपको प्रेरणा मिलेगी। विद्यार्थी अध्ययन में उत्तम प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रणय में सफलता और प्रिय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात आपको खुशी देगी।

कन्या – आज के दिन प्रत्येक कार्य में प्रतिकूलता का अनुभव हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। मन चिंताग्रस्त रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ भी अनबन हो सकती है। मानहानि भी होने की संभावना है।

तुला – आज  शुभ या धार्मिक अवसरों का आयोजन हो सकता है। घर में भाई- बंधुओं के साथ सौहार्द्रपूर्ण वातावरण रहेगा। व्यावहारिक अवसर पर बाहर जाएंगे। विदेश से अच्छे समाचार मिल सकता। आज नए कार्यों का आरंभ कर सकते हैं।

वृश्चिक – आज पारिवारिक कलह-द्वेष का अवसर न आए, इसका ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमियों से बचें। मन में उत्पन्न नकारात्मक विचारों को दूर रखें। विद्या प्राप्ति में विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं।

धनु – आज के दिन आप अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखेंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। किसी तीर्थयात्रा पर जाएंगे। सगे संबंधियों और मित्रों के आगमन से मन प्रफुल्लित होगा।

मकर – आज अधिक परिश्रम के बावजूद कम सफलता मिलने से निराशा की भावना आ सकती है। पारिवारिक वातावरण भी अशांत हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी हस्तक्षेप हो सकता।

कुंभ – आप नए कार्य की शुरुआत या उसकी योजना बना सकेंगे। नौकरी या व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी। स्त्री मित्र आपकी प्रगति में सहायक बनेगी। आर्थिक लाभ की दृष्टि से आज का दिन बहुत शुभ कहा जा सकता।

मीन – आज नौकरी या व्यवसाय में सफलता पाने से और उच्च पदाधिकारियों के उत्साहवर्द्धन से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी और बकाया राशि प्राप्त हो सकती है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *