एशियन गेम्स 2018 : हांगकांग को 26-0 से रौंद भारत ने तोड़ा 86 साल पुराना रिकॉर्ड

अंजनी राय

भारतीय हॉकी टीम ने 18वें एशियाई खेलों में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए आज को हांगकांग की टीम को 26-0 के अंतर से रौंद दिया। भारतीय टीम ने अपने पिछले मैच में इंडोनेशिया के खिलाफ 17-0 के बड़े अंतर से मिली जीत के क्रम को आगे बढ़ाते हुए हांगकांग को करारी मात दी।

यह एशियाई खेलों में सबसे बड़ी जीत का नया रिकॉर्ड है। इसके साथ ही यह भारत के हॉकी इतिहास में सबसे बड़ी जीत है। भारत ने 1932 ओलंपिक में अमेरिका को 24-1 के अंतर से मात दी थी। इस तरह भारत ने अपना 86 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

भारत के लिए मैच का पहला गोल मैच के दूसरे मिनट में आकाशदीप सिंह ने किया। इसके बाद मनप्रीत ने दूसरे मिनट में ही एक और गोल जड़कर टीम इंडिया की बढ़त को दुगना कर दिया। शुरुआती चार मिनट में टीम इंडिया 4-0 की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद भी भारत के गोल दागने का सिलसिला बदस्तूर चलता रहा। पहले क्वार्टर में भारत 6-0 से आगे था। दूसरे क्वार्टर में भारत के लिए पहला गोल 16वें मिनट में ललित उपाध्याय ने किया।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *