धूमधाम से निकाली गयी रामचंद्र की बारात

कमलेश कुमार

अदरी (मऊ) हर साल की तरह इस बार भी श्री कल्याण राम जानकी रामलीला कमेटी इंदारा की तरफ से राम जी बारात रविवार की देर शाम निकाली गयी। बारात इंदारा करिमाबाद स्थित मुहम्मद अली इंटर कालेज से बाजार से होते हुऐ राम बारात गुजरी लोगो में हर बार की तरह इस बार भी वहीं जोश और राम बारात के प्रति उत्सुकता देखने को मिली। रामलीला में पुष्प वाटिका और स्वयंम्बर के बाद बड़े ही धूम धाम के साथ राम बारात निकली गई। राम बारात को लेकर तैयारिया तो कई दिनों से चल रही थी। लगभग पूरा इंदारा बाजार रोशनी से जगमगा गया था।

लोगो में सुबह से ही राम बारात को लेकर उत्सुकता थी। जैसे जैसे दिन ढलता गया।लोगो की उत्सुक्ताये बढ़ती गई।भक्तो में उत्सुकता देखने को मिली। शाम करीब 7 बजे के बाद मथुरा विन्दावन से आये कलाकारों नें पूजा पाठ होने के बाद राम बारात का प्रस्थान हुआ। राम बारात मुहम्मद अली इंटर कालेज से उठ कर इंदारा बाजार होते हुऐ। रेलवे मैदान पहुची। जहाँ पर जगह-जगह राम बारात का फूल-मालाओ के साथ स्वागत किया गया। साथ ही राम जी की आरती भी उतारी गई। राम बारात में पात्र बने नन्ने-मुन्ने बच्चे भी आकर्षण का केंद्र बने रहे। रथ पर राम लक्ष्मण बैठे थे।रथ के आगे बच्चे डीजे पर फुदक रहे थे।जैसे-जैसे बारात बढ़ती गई। वैसे-वैसे लोगो में राम बारात के दर्शन को लेकर बेचनी भी बढ़ती गई। जगह जगह राम जी की आरती भी उतारी गई। बारात मे शामिल युवा डीजे पर खुब ठुमके लगा रहे थे। राम बारात के दौरान पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यस्था के पूरे इंतजाम किये गए थे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *