गांधी पार्क के मैदान मे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की विशाल जन सभा

अखिलेश सैनी/बलिया

रसड़ा कोतवाली छेत्र के अंतर्गत गांधी पार्क के मैदान मे शनिवार के दिन सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की विशाल जन सभा के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को कार्यकर्ताओ ने ढोल-नगाड़े फुल माला के साथ भव्य स्वागत किया ,कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी जी औऱ महराजा सुहेलदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया
इस मौके पर मुख्य अतिथि एव सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो राजभर समाज ने हमे सम्मान दिया है मै उनका झुक कर आप लोगो का सम्मान करता हु 1952 से चुनाव होता आया है चुनाव मे आप राजभर गरीब लोग को देश आजादी के 70 साल मे कोई सरकार ने मकान नही बना कर दिए है सभी पार्टी आश्वासन देकर ठंगने का कार्य किया है मेरा समझौता भारतीय जनता पार्टी से हुआ है और उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह ने वादा किया है कि उत्तरप्रदेश मे आप को चालीस सीट पर चुनाव गठबंधन पर चुनाव लड़ा जायेगा प्रदेश मे सरकार बनी तो अति पछड़ो के साथ राजभर समाज को विशेष रूप से दर्जा दिया जाएगा उन्होंने  केंद्र भाजपा की सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नोटबंदी पर जमकर तारीफ की आने वाले चुनाव मे प्रदेश मे गठबंधन की सरकार बनी तो पूर्वांचल राज्य बनेगा और उसका मुख्यमंत्री मै बनुगा ।किसी गरीब को मुंबई जाना नही पड़ेगा यही देश विदेश के उद्योग पत्ती यहा आकर मिल फैक्ट्री लगायेगे जो महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना द्वारा लाठी डंडे नही खाने पड़ती है। आज उत्तर प्रदेश सरकार मे चारो तरफ लुट मची हुई है चाचा भतीजा मे पैसे के लिए आपस मे लड़ाई लड़ रहे है व्यापारी और किसान कर्मचारी परेशान है 
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि 2017 उत्तर प्रदेश के चुनाव के लिए कमर कस ले क्योकि कार्यकर्ता पार्टी के रीड़ की हड्डी होते है सरकार बनी तो पूर्वांचल राज्य का स्थापना होगा रामराज्य स्थापित होगा वक्ताओ मे शक्ति सिंह महेन्द्र राजभर सालिक यादव शुनील सिंह विश्वमित्र पाल हरिनारायण राजभर द्वारिका सिंह संजय सिंह आनन्द मिश्रा विनोद तिवारी इस मौके पर श्रीमती तारामणि सुधा राजभर डाक्टर शब्बीर अंसारी वृजेश कन्नौजिया गंगाराम विजय गोड़ जंगबहादुर अंकित सिंह राजेन्द्र विश्वकर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे लोकगीत गायक ने अनिल राजभर ने लोकगीत गाकर दर्शको को मग्नमुग्ध कर दिया अध्यक्षता दिनेश राजभर संचालन एडवोकेट द्वारिका सिंह ने किया।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *