छठ पर्व पर नोडल अधिकारी ने महिलाओं के सुरक्षा व्यवस्था के दिये निर्देश

संजय ठाकुर

बलिया। छठ पूजा पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नोडल अधिकारी रवि जोसफ लोक्कू ने अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने सभी अधिकारियों से पहले परिचय प्राप्त किया। इसके बाद सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को कई टिप्स दिये। श्री लोक्कू ने कहा कि छठ पूजा महिलाओं का एक महत्वपूर्ण पर्व है। इस पर सुरक्षा की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। नगर पालिका को निर्देश दिया कि छठ पूजा से पहले नदियों एवं तालाबों के किनारे रस्सी लगाई जाए, जिससे कोई भी महिला दुर्घटना का शिकार न हो सके।

महिलाओं को आने जाने सड़कों पर प्रकाश की व्यवस्था, विभिन्न चौराहे पर पुलिस फोर्स की तैनाती के निर्देश दिये। बिहार के बॉर्डर पर शराब की सप्लाई और उसको रोकने पर भी चर्चा की गयी। सुरहा ताल पर पक्षियों के शिकार को रोकने के भी निर्देश दिये। वे भ्रष्टाचार पर सभी विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को अपने-अपने विभाग में भ्रष्टाचार नही होने देने का निर्देश दिया।

बैठक में जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत, एसपी देवेंद्र नाथ, सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, एसडीएम सदर अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम सिकंदरपुर अन्नपूर्णा गर्ग, एसडीएम रसड़ा विपिन कुमार जैन, एसडीएम बेल्थरारोड राजेश कुमार यादव एवं जिला स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *